इस गांव में जमीन उगल रही है आग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ट्यूबवेल की खुदाई की जा रही थी। और पानी निकलने की उम्मीद कर रहे लोगों के सामने अचानक ही रात को जमीन आग उगलने लगी।
सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए और देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर टीआई मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को दूर रहने की सलाह दी।
बाद में ग्रामीणों ने टयूबवेल को रेत और टाट पट्टी डाल कर बंद कर दिया। इसके बाद भी करीब तीन से चार घंटे तक लगातार आग की लपटें उठती रही।
7-8 फीट ऊंची लपटें
जानकारी के मुताबकि खिलचीपुर से करीब दस किमी दूर स्थित जैतपुरा गांव में बुधवार रात एक स्कूल में टयूबवैल खनन किया जा रहा था।
इसमें से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें करीब सात से आठ फीट तक ऊंची जा रही थीं।
इन लपटों को देखने के लिए रात के समय ही दर्जनों लोग एकत्रित हो गए।
कई बार हो चुका ऐसा
जैतपुरा गांव में टयूबवैल से आग निकलने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी यहां ट्यूबवेल से आग निकलने की घटना सामे आ चुकी है।
बार-बार इस तरह की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों का कहना है कि जैतपुरा में ज्वलनशील पदार्थो के भंडार हो सकते हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र का सर्वे कराते हुए यहां खुदाई भी की जाए। जिससे की मामला स्पष्ट हो सके।
