फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in a car that collided with a tree, four youths were in it, people saved their lives by pulling

Indore:पेड़ से टकराई कार में लगी आग, उसमें चार युवक थे सवार, लोगों ने निकालकर बचाई जान

Sat, 29 Apr 2023 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Apr 2023 09:01 PM IST
सार

घटना के समय मौजूद लोगों ने भी सूझ-बूझ का परिचय दिया। कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर कार के आगे के हिस्से में लगी आग बझाने का प्रयास किया तो कुछ लोग कार के केबिन में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। 

विज्ञापन
Fire broke out in a car that collided with a tree, four youths were in it, people saved their lives by pulling
कार में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर मेें रिंग रोड पर हुए एक हादसे में तेज रफ्तार कार बिजली पोल और पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। राहगिरों ने आग पर मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया और कार में घायल पड़े युवकों को बाहर निकाला। टक्कर केे कारण कार के दरवाजे भी बड़ी मुश्किल से खुल पाए।यदि  समय रहते लोग चारों युवकों को कार से नहीं निकालते तो बड़ी घटना हो सकती थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई।

विज्ञापन

खजराना पुलिस के अनुसार हादसा स्टार चौराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार कार के ब्रेक फेल हो गए और रफ्तार तेज होने के कार ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। कार में चार दोस्त प्रवचन निवासी शीतल नगर, रोहित शर्मा निवासी गुलमोहर ग्रीन एमआर-10, अजय पिता ओम सिंह और उत्सव पिता गिरधारीलाल निवासी छोटी भमोरी सवार थे। चारों घायल हुए है। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन

आग फैलने से पहले निकल चुके थे घायल

घटना के समय मौजूद लोगों ने भी सूझ-बूझ का परिचय दिया। कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर कार के  आगे के हिस्से में लगी आग बुझाने का प्रयास किया तो कुछ लोग कार के केबिन में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। आग की लपटे कार के केबिन तक पहुंचने से पहले चारों घायल कार से बाहर निकल चुके थे। चारों युवक रात को पार्टी से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed