{"_id":"631f15d14d073c2fdf1188c8","slug":"fir-registered-for-theft-of-chicken-in-betul-now-mla-s-entry-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: बैतूल में मुर्गा-मुर्गी चोरी मामले में विधायक पर लगे आरोप, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: बैतूल में मुर्गा-मुर्गी चोरी मामले में विधायक पर लगे आरोप, जानें क्या है मामला
Mon, 12 Sep 2022 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:49 PM IST
सार
बैतूल में मुर्गा-मुर्गी चोरी के मामले में अब विधायक पर आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विधायक आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
मुर्गा-मुर्गी चोरी मामले में अब विधायक की एंट्री हो गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल से अजीब मामला सामने आया है। मुर्गी-मुर्गा चोरी के मामले में एफआईआर की गई है। वहीं अब आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाने के आरोप लगाकर मामले में कांग्रेस विधायक को भी खींचा जाने लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला बैतूल जिले के भैंसदेही तहसील के सलाईढाना का है। यहां रहने वाली अरुणा मसराम नामक महिला ने पुलिस में शिकायत की है, जिसमें बताया कि कुछ दिनों में उसके घर से लगातार मुर्गा-मुर्गी चोरी हो रहे हैं। अब तक पांच मुर्गा-मुर्गी चोरी हो चुके हैं। महिला ने बताया कि परिजनों ने चोरी करने वालों की पहचान करते हुए पुलिस को नाम भी बताए हैं। हालांकि कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। अब मामले में बवाल तब मच गया, जब कांग्रेस विधायक का नाम मामले में लिया गया।
सलाईढाना की महिला अरुणा का कहना है कि भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम की ओर से मेरे परिजन को फोन किया गया। साथ ही उन्होंने इस बात का दबाव बनाया कि वो लोग आरोपियों से समझोता कर लें। महिला का कहना है कि हमने पुलिस में नामजद शिकायत की है, लेकिन विधायक आरोपियों का साथ देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं, जो गलत है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
मामले में एसडीओपी शिवचरण बोहित ने कहा कि महिला का आवेदन मिला है। आवेदन के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में विधायक से संपर्क करने की भी कोशिश की पर उनका फोन बंद आ रहा था।