फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR registered against Urdu poet Munawwar Rana for comparing Valmiki to Taliban

अब मध्यप्रदेश में मुकदमा : मुनव्वर राना के खिलाफ गुना में एफआईआर दर्ज, तालिबान से की थी महर्षि वाल्मीकि की तुलना

Tue, 24 Aug 2021 12:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 12:00 PM IST
सार

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में उर्दू कवि मुनव्वर राना के खिलाफ मध्यप्रदेश के गुना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR registered against Urdu poet Munawwar Rana for comparing Valmiki to Taliban
शायर मुनव्वर राना - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में उर्दू कवि मुनव्वर राना के खिलाफ मध्यप्रदेश के गुना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राज्य सचिव सुनील मालवीय और वाल्मीकि समुदाय के अन्य सदस्यों की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मालवीय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राणा ने अपनी टिप्पणियों से महर्षि वाल्मीकि का अपमान किया और वाल्मीकि समुदाय और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया, इसलिए हमने यह मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसे यूपी के लखनऊ स्थित हजरतगंज पुलिस थाने में भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले इसी मामले में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक चैनल से बात करते हुए राना ने कहा था कि वाल्मीकि रामायण लिखने के बाद भगवान बन गए लेकिन इससे पहले वह डकैत थे। व्यक्ति का चरित्र बदल सकता है। इसी तरह, तालिबान, अभी के लिए आतंकवादी हैं, लेकिन लोगों का चरित्र कभी भी बदल सकता है। इसके अलावा मुनव्वर राना ने कहा था कि तालिबानी लड़ाकों ने किसी मुल्क पर हमला नहीं किया बल्कि उन्होंने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में अपनी सैन्य ताकत के बलबूते जो सरकार बनाई गई थी उसे उखाड़ फेंका है। इस तरह तालिबान ने तो अपने मुल्क को आजाद कराया है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि तालिबान को आतंकवादी नहीं कह सकते, उन्हें अग्रेसिव (उग्र) कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed