{"_id":"6383cba107de5032bb517e73","slug":"fir-registered-against-congress-it-head-over-pro-pakistan-slogans-during-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal : मध्यप्रदेश कांग्रेस के आईटी प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal : मध्यप्रदेश कांग्रेस के आईटी प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने का मामला
Mon, 28 Nov 2022 03:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:15 AM IST
सार
भाजपा की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में देश विरोधी गतिविधियां कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का विवाद थम नहीं रहा है। क्राइम ब्रांच में भाजपा ने रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बबेले और आईटी प्रमुख अभय तिवारी के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में देश में राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियां कर रहे है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की शांति भंग करने के लिए यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता एडवोकेट अंकित मिश्रा ने मध्य प्रदेश के भाजपा नेता लोकेंद्र पराशर के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन छत्तीसगढ़ में एक प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उन्होंनें कथित वीडियो के साथ छेड़छाड़ और लोगों की भावनाओं को आहत करने का दावा किया। लोकेंद्र पाराशर ने 25 नवंबर को अपने आधिकारिक हैंडल से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का एक वीडियो ट्वीट किया था।
खरगोन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
पदयात्रा के 77वें दिन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। 26 नवंबर को भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यात्रा में भाग लेने वालों ने खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं ने यात्रा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे।
विज्ञापन
बदनाम करने की साजिश
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो का खंडन करते हुए इसे भाजपा द्वारा राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश करार दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता धनंजय ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा फर्जी खबरें फैला रही है, क्योंकि पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में भी जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। इससे डरकर फर्जी वीडियो बनाकर भाजपा नेता मनगढ़ंत वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।
कश्मीर में होगी खत्म
कन्याकुमारी से 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई थी। यह 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने दावा किया था कि यात्रा भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है। भारत जोड़ो यात्रा को देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से समर्थन मिल रहा है।