फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR registered against a group of Muslim students for allegedly assaulting their schoolmates over chanting of Bharat Mata Ki Jai

मध्यप्रदेश: 'भारत माता की जय' के नारे लगाने पर छात्रों से मारपीट, 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 07:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 07:37 AM IST
सार

बड़ौद एसएचओ विवेक कनोदिया ने कहा कि इस मामले में नौ ज्ञात और नौ अज्ञात लोगों पर दंगा और हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
FIR registered against a group of Muslim students for allegedly assaulting their schoolmates over chanting of Bharat Mata Ki Jai
आगर मालवा पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में एक प्रार्थना सभा में 'भारत माता की जय' के नारे लगाने पर अपने सहपाठियों के साथ मारपीट करने के आरोप में वर्ग विशेष के छात्रों के एक समूह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बड़ौद एसएचओ विवेक कनोदिया ने कहा कि इस मामले में नौ ज्ञात और नौ अज्ञात लोगों पर दंगा और हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल जिले के बड़ौद स्थित महावीर स्कूल में जन गण मन राष्ट्रगान के बाद धर्म विशेष के छात्रों ने दूसरे समूह के छात्रों द्वारा भारत माता की जय बोलने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों गुटों में बहस हो गई। इस बात को लेकर धर्म विशेष के लड़कों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर स्कूल की छुट्टी होने के बाद कसाई मोहल्ला के समीप भारतसिंह राजपूत और उसके साथियों के ऊपर लाठियों से हमला कर दिया और मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रतलाम में भी आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
वहीं नवरात्रि के दौरान मंगलवार को मध्यप्रदेश के रतलाम से एक घटना सामने आई जहां गरबा पंडालों के बाहर वीएचपी नेता ने पोस्टर लगा दिया, जिसमें लिखा था कि गैर हिंदू को गरबा प्रांगण में प्रवेश वर्जित है। वीएचपी के इस पोस्टर का गरबा के आयोजनकर्ताओं ने भी समर्थन दिया था। आयोजक ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस तरह के कदम उठाए गए हैं। वहीं वीएचपी का यह पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। साथ ही कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed