फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fierce arson in Chand Nagar of Chhindwara, decorations worth about 25 lakh burnt to ashes due to fire

MP News: छिंदवाड़ा के चांद नगर में देर रात भीषण आगजनी, डेकोरेशन का सामान जलकर खाक, करीब 25 लाख का नुकसान

Sun, 12 Feb 2023 08:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 08:17 AM IST
सार

चांद नगर के वॉर्ड नंबर 11 में आधी रात को अज्ञात कारणों से डेकोरेशन टेंट में आग लग गई, जिससे लगभग 25 लाख की डेकोरेशन सामग्री जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना के बाद हड़कंप मच गया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Fierce arson in Chand Nagar of Chhindwara, decorations worth about 25 lakh burnt to ashes due to fire
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के चांद नगर के वॉर्ड नंबर 11 में आधी रात को अज्ञात कारणों से डेकोरेशन टेंट में आग लग गई, जिससे लगभग 25 लाख की डेकोरेशन सामग्री जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना के बाद हड़कंप मच गया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हद तो तब हो गई जब नगर परिषद चांद की फायर ब्रिगेड में पानी ना होने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, जब तक छिंदवाड़ा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। चांद टीआई विष्णु मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक वॉर्ड नंबर 11 में रहने वाले दशरथ सोनी ने थाने को सूचना दी है कि देर रात करीब 1:00 बजे उनके मकान के बाजू के प्लॉट में रखें उनके डेकोरेशन के सामान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके कारण उनका 25 लाख 52 हजार 750 रुपये का डेकोरेशन का सामान पूरी तरह से जल गया। 
विज्ञापन


पड़ोसी ने दी आगजनी की जानकारी
दशरथ सोनी ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय भाई घर में सो रहे थे, सामने के मकान में रहने वाले सम्मी खान ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी इसके बाद पूरा परिवार घर से बाहर आया और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था, ऐसे में छिंदवाड़ा से फायर ब्रिगेड बुलवाना पड़ा जब तक फायर ब्रिगेड आई तब तक पूरा सामान राख बन चुका था।
विज्ञापन


मुआवजे की मांग
 घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तहसीलदार से उचित मुआवजे की मांग की है। दरअसल दशरथ सोनी का परिवार डेकोरेशन चला कर ही अपना गुजारा करता था, लेकिन सीजन के समय अचानक आगजनी के कारण उनका डेकोरेशन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है ऐसे में पीड़ित परिवार और अन्य सामाजिक बंधुओं ने तत्काल तहसीलदार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने का कारण अज्ञात
पीड़ित परिवार के मुताबिक उनके डेकोरेशन में अज्ञात कारणों से आग लगी है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता लग पाएगा फिलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed