{"_id":"647476ca84f359f9bf073146","slug":"female-cheetah-nirwa-released-from-large-enclosure-into-open-forest-in-kuno-national-park-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cheetah Project: मादा निरवा को बड़े बाड़े से कूनो के खुले जंगल में छोड़ा; 10 शेष चीतों को भी जल्द करेंगे रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cheetah Project: मादा निरवा को बड़े बाड़े से कूनो के खुले जंगल में छोड़ा; 10 शेष चीतों को भी जल्द करेंगे रिलीज
Mon, 29 May 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 May 2023 03:32 PM IST
सार
कूनो की टीम लगातार पांच दिन से इनको छोड़ने की कोशिश करती रही। फिर आज मादा चीता नीरवा को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। अब बाकी बचे 10 चीतों को भी सिलसिलेवार तरीके से जल्द ही बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
मादा चीता निरवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े से एक मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। अब कूनो के खुले जंगल में चीतों की संख्या छह से बढ़कर सात हो गई है। वहीं, ज्वाला चीते के आखिरी शावक की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल भोपाल वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार को जिस चीते को जंगल में छोड़ा गया है, वह मादा चीता है। इसका नाम निरवा है। अब खुले जंगल में चीतो की संख्या सात हो गई है। अधिकारियों की बैठक में सहमति बनने के बाद दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़े जाने का निर्णय लिया था। उसके बाद से कूनो की टीम लगातार पांच दिन से इनको छोड़ने की कोशिश करती रही। फिर आज मादा चीता नीरवा को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। अब बाकी बचे 10 चीतों को भी सिलसिलेवार तरीके से जल्द ही बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले तीन चीतों को जंगल में छोड़ा गया था। उनके नाम अग्नि, वायु और दामिनी हैं। दामिनी मादा है, जबकि अग्नि और वायु नर चीते हैं। मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में कूनो नेशनल पार्क में जन्में मादा चीते ज्वाला के चार शावकों में से तीन की मौत हो चुकी है। बचा हुआ आखिरी एक शावक भी बीमार था। इलाज और डॉक्टरों की निगरानी के बाद अब इस शावक की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
