{"_id":"58fde4564f1c1b876dc0c228","slug":"female-asi-thrashed-by-head-constable-inside-police-station-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के थाने में हेड कॉन्सटेबल ने महिला ASI को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के थाने में हेड कॉन्सटेबल ने महिला ASI को पीटा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Mon, 24 Apr 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
बेबी तरन्नुम, महिला एएसआई
- फोटो : db
मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक महिला सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और हेड कॉन्स्टेबल के बीच मार-पीट करने का मामला लामने आया है। घटना सतना जिले के कोलगावान पुलिस स्टेशन की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मार-पीट पुलिस स्टेशन के अंदर हुई। महिला एएसआई बेबी तरन्नुम के मुताबिक जब उसने हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र तिवारी को कुर्सी छोड़ने के लिए कहा तो वह भड़क गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में कहा- सुनी हो गई जो कि जल्द ही मार-पीट मे बदल गई। मामला जब मीडिया तक पहंचा तो एसपी मितिलेश शुक्ला ने एक वरिष्ठ अधिकारी को इस मामले की जांच सौंप दी।
विज्ञापन
एएसआई तरन्नुम का कहना है कि " वह पिछले एक महीने से हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र तिवारी को अपनी कुर्सी पर न बैठने के लिए कह रही थी लेकिन वह लगातार अनदेखी किए जा रहा था। उधर, हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र तिवारी ने आरोपों को झुठा बताया है।
