फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father-son returning after delivery of wife in Chhindwara dies in road accident

Chhindwara: पत्नी का प्रसव करा कर लौट रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, घाट परासिया के पास कार ने रौंदा

Tue, 04 Oct 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 10:18 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के घाट परासिया के बाद सोमवार शाम एक पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इनोवा कार की टक्कर से दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Father-son returning after delivery of wife in Chhindwara dies in road accident
हादसे के बाद मृतक की मोटरसाइकिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के घाट परासिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मेवाराम अपनी पत्नी के प्रसव के बाद घर लौट रहा था, इसी दौरान सोमवार शाम बालाघाट से आ रही एक इनोवा कार ने घाट परासिया में क्रेशर के पास बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि बिछुआ निवासी 35 वर्षीय मेवाराम पिता पचकौडी यादव की पत्नी गर्भवती थी, बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ घाट परासिया में रह रहा था, जहां बीते दिन मेवाराम की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया।  सोमवार को मेवाराम अपने पांच वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ के साथ लोहर बथरी गांव गया था, जहां से वह दोनों मोटरसाइकिल से छिंदवाड़ा होते हुए जा रहे थे। घाट परासिया में क्रेशर के समीप एक तेज रफ्तार इनोवा चालक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घाट परासिया के गिट्टी क्रेशर के पास पहले भी कई बार लोग हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए जबकि बाइक 15 फीट दूर जाकर गिरी। कार सवार लोगों की एयरबैग खुलने से जान बच गई, वरना हादसे में कई और लोग मारे जाते। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed