{"_id":"6354f056c19e026315099cba","slug":"father-raped-minor-daughter-in-damoh-threatened-to-kill-her-if-she-disclosed-the-incident-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, घटना का खुलासा करने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, घटना का खुलासा करने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Sun, 23 Oct 2022 01:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 PM IST
सार
दमोह में एक पिता ने 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुराचार किया, वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने महिला थाने में पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कियाय़ आरोपी पिता पिछले कई दिनों से बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। पीड़ित बेटी ने परिजनों के साथ शनिवार रात महिला थाने में मामले की पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
महिला थाना प्रभारी सुषमा सिंह ने बताया कि बचपन में ही पीड़ित की मां की मौत हो गई थी, और उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पीड़िता अपने दादा, दादी के पास रहती थी। आरोपी पिता ने दो माह पूर्व, करवा चौथ की रात एवं दो दिन पहले नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग परेशान हो गई तो फिर अपने दादा-दादी को घटना की जानकारी दी। शनिवार की रात दादा अपनी पोती को लेकर महिला थाने आए और पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। हिंडोरिया पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिता मजदूर है और शराब का सेवन करता है।