फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father dies in front of son's eyes in Chhindwara, drowned due to being caught in a net while fishing

Chhindwara: बेटे की आंखों के सामने पिता की मौत, सर्पा नदी में मछली पकड़ते समय जाल में पैर में फंसने से डूबा

Thu, 08 Sep 2022 09:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 09:59 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के मोहगांव में मछली पकड़ते समय एक मछुआरे की सर्पा नदी में डूबने से मौत हो गई। जिस वक्त मछुआरा नदी में डूबा उस समय उसका बेटा वहीं मौजूद था।

विज्ञापन
Father dies in front of son's eyes in Chhindwara, drowned due to being caught in a net while fishing
सर्पा नदी में डूबने से मछुआरे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के मोहगांव में मछली पकड़ते समय एक मछुआरे की सर्पा नदी में डूबने से मौत हो गई। जिस वक्त मछुआरा नदी में डूबा उस समय उसका बेटा वहीं मौजूद था, और पिता ने बेटे की आंखों के सामने ही जान गवां दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को पांढुर्णा के अंबेडकर वार्ड में रहने वाला नामदेव वाहने (48) अपने पुत्र दुर्गेश वाहने (25) के साथ मोहगांव की सर्पा नदी में मछली पकड़ने गया था। नामदेव वाहने ने नदी में जाल बिछाया था कुछ देर बाद उसमें मछली फंस गई। मछुआरा मछली को जाल में से निकालने नदी में उतरा था। इसी दौरान उसका पैर जाल में फंस गया, जिसके चलते वह डूबने लगा, पैर में जाल फंसा होने के चलते वह तैर नहीं सका और सर्पा नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

 

घटना के समय उसका बेटा दुर्गेश वाहने किनारे पर खड़ा था, उसने पिता को तत्काल जाल सहित पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक नामदेव की सांसे थम गई थीं। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सर्पा नदी में रोज आते हैं मछुआरे
मोहगांव की सर्पा नदी में बड़ी संख्या में मछलियां पाई जाती हैं। यहां रोजाना मछुआरे जाल बिछाकर मछली पकडऩे आते हैं। दोनों पिता पुत्र भी पांढुर्णा से रोज मोहगांव नदी पर मछली पकड़ने आते थे। लेकिन हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed