{"_id":"63b2e1a34b45e16aad75b0dc","slug":"father-and-son-brutally-murdered-in-village-bela-kothar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Satna: बेला कोठार में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या, सिर पर किए वार, ग्रामीणों ने सतना-रीवा मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: बेला कोठार में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या, सिर पर किए वार, ग्रामीणों ने सतना-रीवा मार्ग किया जाम
Mon, 02 Jan 2023 07:23 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:23 PM IST
सार
सतना के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में पिता-बेटे की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सतना-रीवा मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। काफी देर समझाने के बाद माने।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सतना-रीवा मार्ग किया जाम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेला कोठार में पिता-बेटे की हत्या कर दी गई। दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से वार किए गए। सोमवार की सुबह दोनों के शव खेत में बने कमरे में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। नाराज ग्रामीणों ने रीवा-सतना मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राम बहोर साकेत (80 साल) और शंकरलाल साकेत (45 साल) के रूप में हुई है। उनका घर गांव में बनी बस्ती में है, जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। पिता-पुत्र खेत की रखवाली के लिए खेत में बने एक कमरे में ही रहते थे। सोमवार की सुबह इसी कमरे में दोनों के शव खून से लथपथ मिले। गांव के लोगों ने शव देखे तो परिजनों को सूचना दी। रामपुर पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या
- फोटो : Amar Ujala Digital
ग्रामीणों बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी पर जताया शक
पुलिस मौका मुआयना कर तफ्तीश शुरू कर पाती इससे पहले ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और वे प्रदर्शन करने सड़क पर जा पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रख कर रीवा-सतना मार्ग पर यातायात ठप कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस जांच कर दोषियों की तलाश की बात करती रही लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि बिना नंबर की बोलेरो इधर देखी गई थी। उसमे आए लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि बोलेरो में कौन थे और हत्या की वजह क्या है? इस पर कोई कुछ भी बता नहीं पा रहा था।
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह तिवारी भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उनके और पुलिस अधिकारियों के काफी देर समझाने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और रास्ता खुल सका। टीआई रामपुर संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। अभी हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लेगी।