फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father and daughter die in a road accident in chhindwara district of MP

MP News: छिंदवाड़ा में त्यौहार की खुशियां मातम में बदली, भुजलिया मनाने जा रहे बाप-बेटी की दुर्घटना में मौत

Sat, 13 Aug 2022 09:31 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में भुजलिया मनाने अमरवाड़ा से रजोला जा रहे बाप-बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे त्यौहार की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गई। 

विज्ञापन
Father and daughter die in a road accident in chhindwara district of MP
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छिंदवाड़ा में भुजलिया पर्व की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई जब एक पिता-पुत्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते यह भीषण हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब पिता-पुत्री एक बाइक पर सवार होकर सिंगोड़ी के राजौला जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया।

विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि सिवनी के बंडोल जमुनिया सागर निवासी 45 वर्षीय रामकुमार बंदेवार अपनी 16 वर्षीय बेटी मुस्कान के साथ बाइक पर सवार होकर अमरवाड़ा के राजौला जा रही थी। दोनों भुजलिया पर्व मनाने के लिए रामकुमार के ससुराल जा रहे थे, इस दौरान जब वो अमरवाड़ा से लिंगपानी के बीच से गुजर रहे थे तो दोनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल मुस्कान को अस्पताल लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि मर्ग कायम कर मामले का जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बाइकर्स में भिड़ंतः एक की मौत, तीन घायल
माल्हनवाड़ा से बोरिया के बीच हुए एक हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कुंडीपुरा के सारसवाड़ा निवासी 38 वर्षीय जमनाप्रसाद उर्फ सूरज पिता मंशाराम इवनाती नामक युवक अपनी मौसी 58 वर्षीय सुरमीरा धुर्वे और मौसा मुरारी के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर माल्हनवाड़ा से बोरिया जा रहे थे, तभी रास्ते में दूसरी मोटर साइकिल पर सवार भाजीपानी निवासी 35 वर्षीय रज्जू कहार की मोटर साइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। उपचार के दौरान जमनाप्रसाद की मौत हो गई, जबकि तीनों घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed