{"_id":"597314d14f1c1beb7f8b4a99","slug":"farmer-tired-of-crop-losses-in-mp-digs-up-diamond","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती में घाटे से परेशान था किसान, खुदाई में मिला 15 लाख का हीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती में घाटे से परेशान था किसान, खुदाई में मिला 15 लाख का हीरा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Times of India
मध्यप्रदेश के पन्ना में एक किसान को खुदाई के दौरान लगभग 15 लाख रुपये का एक हीरा मिला। खराब खेती से परेशान किसान ने अपनी जमीन बेटे को सौंप दी और हीरे की खोज में अपनी किस्मत आजमाने चल दिया।
विज्ञापन
दरअसल मध्यप्रदेश के पन्ना इलाके में कोई भी सख्श 250 रुपये देकर 8x8 मीटर की जमीन जिला प्रशासन से खुदाई के लिए ले सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगर खुदाई में हीरा मिलता है तो जिला प्रशासन उसकी कीमत का 11.5 फीसदी हिस्सा अपने पास रख लेता है, बाकि बची कीमत हीरा पाने वाले को दे दी जाती है।
विज्ञापन
40 साल के सुरेश यादव बीते सालों में हुए नुकसान से परेशान था। सुरेश ने बताया कि मैं अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने में असमर्थ था, बदतर होती पानी और सिंचाई की व्यवस्था के कारण मैंने पिछले साल अपने बेटे को जमीन सौंप दी। जिसके बाद मैंने अपनी किस्मत आजमाने के लिए जिला प्रशासन से जमीन लीज पर ले ली।
विज्ञापन
सुरेश को जो हीरा मिला वह 5.82 कैरट का है, इसकी बाजार में कीमत 15 से 20 लाख रुपये का है। इससे पहले 2015 में अनंत सिंह यादव को भी इस क्षेत्र से 12.93 कैरट का हीरा मिला था। उस वक्त प्रशासन ने इसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति कैटर लगाई थी।
