फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer commits suicide in Khargone madhya pradesh, ate sulfas due to debt of Rs 3.5 lakh

मध्य प्रदेश: अब खरगोन में किसान ने की आत्महत्या, 3.5 लाख रुपए के कर्ज से परेशान होकर सल्फास खाया

Mon, 01 Nov 2021 11:29 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 11:29 PM IST
सार

लोन जमा नहीं होने से बैंक के अधिकारी बार-बार तकाजा कर रहे थे। अशोक ने परिजनों से 5 लाख उधार भी मांगे। कुछ व्यवस्था जमाने का आश्वासन दिया था, मगर अशोक जल्दी कर गया। 
 

विज्ञापन
Farmer commits suicide in Khargone madhya pradesh, ate sulfas due to debt of Rs 3.5 lakh
मरने वाले किसान का नाम अशोक गुर्जर है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन के एक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है। उस पर साढ़े तीन लाख रुपए का कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। उसके पास 5 एकड़ जमीन थी। सनावद के पास मलगांव की घटना है। किसान का नाम अशोक गुर्जर है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक अशोक पिता गजानन ने सल्फास खा लिया था। सिविल अस्पताल सनावद में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। उसके बड़े भाई लखन भायडिया ने कहा कि अशोक पर बैक ऑफ इंडिया शाखा बांगरदा जिला खंडवा का कर्जा था। जमीन भी खंडवा जिले के गांव छोटा बेड़ा में है। लोन जमा नहीं होने से बैंक के अधिकारी बार-बार तकाजा कर रहे थे। अशोक ने परिजनों से 5 लाख उधार भी मांगे। कुछ व्यवस्था जमाने का आश्वासन दिया था, मगर अशोक जल्दी कर गया। 
विज्ञापन


खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने साढ़े तीन लाख बैंक कर्ज होने की बात तो कही मगर आत्महत्या के कारण पर जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वीकार नहीं किया कि कर्ज की वजह से किसान ने आत्महत्या की है। कहा कि जांच के बाद साफ हो सकेगा। एसडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि मौत का कारण कर्ज नहीं है। कृषि एवं राजस्व अमला भी जांच कर रहा है। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed