फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Failling into the rape man pieces woman

रेप में नाकाम रहने पर महिला के किए टुकड़े टुकड़े

Thu, 10 Dec 2015 12:50 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
Failling into the rape man pieces woman

(फोटो टाइम्स ऑफ इंडिया)

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में साढ़े तीन महीने से चुनौती बने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया तो उसकी हकीकत जानकर हर कोई दंग रह गया। हत्याकांड के पीछे सेक्स के भूखे एक ऐसे व्यक्ति की कहानी सामने आई है जो लंबे समय से एक विवाहिता पर निगाह रखता था।

महिला उसकी पत्नी के बुटिक पर कपड़े खरीदने के लिए आती थी। आरोपी ने एक दिन मौका पाकर उससे बलात्कार का प्रयास किया लेकिन जब वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पाया तो उसने महिला की हत्या कर टुकड़े टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला चर्चित कविता रैना हत्याकांड से जुड़ा है जिसमें पुलिस ने आरोपी महेश बैरागी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महेश बैरागी की पत्नी शहर के मित्रबंधु इलाके में एक बुटिक चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बुटिक पर एक फार्मा कंपनी के मैनेजर संजय रैना की पत्नी कविता रैना का आना जाना था। पुलिस के अनुसार बीते 24 अगस्त को कविता स्कूल से आने वाली अपनी बेटी को लेने के लिए वैभव नगर चौराहा स्थित बस स्टैंड पर गई थी।

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाना चाहता था आरोपी

Failling into the rape man pieces woman

इसी बीच रास्‍ते में वह महेश की पत्नी मीना के बुटिक पर पड़े अपने सूट को लेने के लिए चली गई। उस समय बुटिक पर मीना नहीं उसका पत्नी महेश मौजूद था। उसने कविता से कहा उसका सूट मूसाखेड़ी में उसके फ्लैट पर पड़ा हुआ है, वह साथ चलकर उसे वहां से ले ले।

महेश के खौफनाक इरादों से अनजान कविता उसके साथ सूट लेने के लिए चली गई। फ्लैट में घुसते ही महेश पर हवस का शैतान सवार हो गया और उसने कविता से बलात्कार करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार महेश का इरादा था कि वह बलात्कार के दौरान कविता की वीडियो बना ले और बाद में उसे दिखाकर उसका यौन शोषण करता रहे। लेकिन कविता के विरोध करने पर वह अपने इरादों में सफल नहीं हो सका। इस पर गुस्से में आकर महेश ने लोहे की रॉड से कविता के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

असफल रहने पर कर दी महिला की हत्या

Failling into the rape man pieces woman

वारदात के बाद वह अपने फ्लैट से बाहर निकला और इस बात की तस्दीक की किसी को उसकी हरकत का पता तो नहीं चल गया। एक घंटे बाद वह वापस फ्लैट में आया और एक चाकू से उसके शव के छह टुकड़े कर दिए। इसके बाद सभी टुकडों को तीन बोरों में भर लिया।

रात होने पर वह तीनों बोरों को अपने स्कूटर पर ही लेकर तीन इमली चौराहे पर पहुंचा और वहां एक पुल से नीचे फेंक दिया। तीन बाद पुलिस ने इन बोरों को पुल के नीचे से बरामद किया था।

शव मिलने के बाद आरोपी कविता के घर शोक जताने के लिए भी पहुंचा था। पुलिस के अनुसार आरोपी महेश सेक्स को लेकर मनोविकृति का शिकार है, वह पहले भी सेक्स सीडी बनाने के मामले में जेल जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed