{"_id":"58b00b434f1c1b2b69b26789","slug":"every-citizen-of-madhya-pradesh-has-debt-of-rs-13853","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के हर नागरिक पर 13 हजार 853 रुपये का कर्ज है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के हर नागरिक पर 13 हजार 853 रुपये का कर्ज है।
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश सरकार के आकड़ो पर विश्वास किया जाये तो राज्य के प्रत्येक नागरिक पर 13,853 रुपये का कर्ज है। राज्य सरकार पर चालू वित्त वर्ष (2016-17) की शुरुआत में 1.11 करोड़ लाख रुपये का कर्ज था। वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक रामनिवास रावत द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री जयंत मलैया ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार के ऋण में पिछले साल मार्च में 1,11,101.10 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई जो कि मार्च 2014 में 77,413 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
इसलिए मध्य प्रदेश के हर नागरिक पर 31 मार्च, 2016 तक औसतन ऋण 13,853 रुपये हो गया है।
उन्होंने कहा कि यह अनुमान मार्च 2016 में राज्य की अनुमानित जनसंख्या 8.02 करोड़ के आधार पर किया गया था। मंत्री ने कहा कि राज्य के महालेखाकार (एजी) की रिपोर्ट के आधार पर ही मौजूदा ऋण आंकड़ा निर्धारित किया जाता है। राज्य सरकार को अभी तक एजी से लेखा विवरण नहीं मिला है। चालू वित्त वर्ष के दौरान कर्ज की स्थिति केवल एजी से जानकारी प्राप्त करने के बाद ही जाना जा सकता है।
विज्ञापन
