फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   EOW raid in Rewa: Timekeeper has assets worth crores, EOW took action in disproportionate assets case

रीवा में ईओडब्ल्यू का छापा: टाइमकीपर के पास करोड़ों की संपत्ति, आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई

Sun, 23 Jan 2022 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 04:45 PM IST
सार

रीवा जिले के मऊगंज तहसील क्षेत्र के माडा गांव में ईओडब्ल्यू ने लोक निर्माण विभाग में टाइम कीपर के घर पर छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। अब तक की जांच में एक करोड़ की कमाई की जानकारी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
EOW raid in Rewa: Timekeeper has assets worth crores, EOW took action in disproportionate assets case
Rewa: पीडब्ल्यूडी के टाइमकीपर के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले के मऊगंज तहसील क्षेत्र के माडा गांव में आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) की टीम ने लोक निर्माण विभाग में टाइम कीपर के घर पर छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में एक करोड़ की कमाई की जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के घर पर छापा रविवार सुबह करीब पांच बजे मारा गया है। कार्रवाई अभी भी जारी है। टीम द्वारा लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि कार्रवाई करने पहुंची टीम के हाथ अब तक तीन चार पहिया, वाहन गांव में 6400 स्क्वायर फीट में बना हुआ आलीशान पक्का मकान, तीन बैंकों में बचत खाता तथा खेती की जमीन सहित आवासीय भूखंड के दस्तावेज ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि उक्त टाइम कीपर के पास एक ही घर है जिसमें रविवार की सुबह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि उसने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। पूरी संपत्ति का लेखा-जोखा होने के बाद यह बताया जा सकेगा कि आखिर उक्त टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला के पास कुल कितनी संपत्ति है।


दावा है कि 61 वर्षीय पन्नालाल शुक्ला PWD में 35 साल से सेवाएं दे रहे हैं। जहां उनको कुल वेतन 40 लाख रुपए मिला है। वर्तमान समय में टाइम कीपर की सैलरी 40 हजार रुपए महीना आती थी। अभी तक की जांच में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा चल और अचल संपत्ति मिल चुकी है। अभी उनकी एक साल की सेवा बाकी थी। चार गाड़ियां और नौ संपत्तियों के रिकॉर्ड मिले। 8 बैंक और दो डाकघर के खातों की पासबुक मिल चुकी हैं। जमीनों की रजिस्ट्री मिली है ये रजिस्ट्री पति, बेटे, बहू और कुछ अन्य लोगो के नाम पर है इसके अलावा 1 बोलेरो, 3 मोटरसाइकिल और डेढ़ एकड़ से अधिक एरिया में बना हुआ आलीशान मकान का खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed