फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   EOW Raid: EOW raids on the premises of President of Panchayat Secretary Union, property worth 2.61 crores was found, job was done on monthly salary of Rs 1200

EOW Raid:पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष के ठिकानों पर छापा, 2.61 करोड़ की संपत्ति मिली, 1200 रुपये महीने पर लगी थी नौकरी

Tue, 31 May 2022 06:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 31 May 2022 06:00 PM IST
सार

पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 2.61 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ। पंचायत सचिव के पद पर जब शर्मा ने नौकरी शुरू की थी तो महज 1200 रुपये वेतन मिलता था। 

विज्ञापन
EOW Raid: EOW raids on the premises of President of Panchayat Secretary Union, property worth 2.61 crores was found, job was done on monthly salary of Rs 1200
कार्यवाही करते हुए ईओडब्ल्यू की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष व पूर्व पंचायत सचिव दिनेश शर्मा के परिसरों में छापेमारी की। 2.61 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता लगाया। इस मामले को लेकर अब चर्चा भी हो रही है क्योंकि पंचायत चुनाव के एनवक्त पहले यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू उज्जैन इकाई के पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, ईओडब्ल्यू ने मंदसौर, इंदौर और भोपाल सहित पांच स्थानों पर दिनेश चंद्र शर्मा (50) के परिसरों पर छापा मारा और उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का पता लगाया। छापेमारी के दौरान पता चला कि शर्मा के पास मंदसौर जिले के दलोदा में एक मकान, इंदौर में दो फ्लैट, भोपाल में एक मकान, अलग-अलग जगहों पर खेती की जमीन और एक महंगा चारपहिया वाहन है। शर्मा 1998 में पंचायत सचिव के रूप में 1,200 रुपये की मासिक आय  पर सरकारी सेवा में शामिल हुए, लेकिन 2020 में गलत कामों में लिप्त होने के कारण उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।  छापेमारी में पता चला कि शर्मा के पास 2.61 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है, जबकि सरकारी सेवा और कृषि से उनकी आय 38 लाख रुपये होने का अनुमान है, जिसका मतलब है कि उनकी संपत्तियों का कुल मूल्य उनकी अनुमानित आय से सात गुना अधिक है। शर्मा के नाम पर नौ आपराधिक मामले थे, जिनमें सरकारी धन की हेराफेरी भी शामिल है। 
विज्ञापन


क्या-क्या मिला कार्रवाई में
- करोल बाग इंदौर में दो फ्लेट कीमत 25 लाख रुपये
- भोपाल के हर्षवर्धन नगर में तीन मंजिला मकान कीमत 40 लाख रुपये
- दलोदा में तीन मंजिला मकान कीमत 75 लाख रुपये
- ग्राम एलची में कृषि भूमि 1.17 हेक्टेयर कीमत 60 लाख रुपये
- पडलिया लालमुहा में कृषि भूमि 7.5 बीघा कीमत 15 लाख रुपये
- ग्राम सेजपुरिया में कृषि भूमि आधा बीघा कीमत 20 लाख रुपये
- ग्राम पडलिया में प्लाट कीमत 5 लाख रुपये
- ग्राम गुराड़िया लालमुहा में 900 वर्ग फ़ीट जमीन कीमत 5 लाख रुपये
- टाटा सफारी कीमत 12 लाख रुपये
- सोने-चांदी के आभूषण कीमत 3.50 लाख रुपये
- नकद 42 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed