{"_id":"d88fb790-4693-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"engineering-admission-will-be-through-pet-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी से ही होगा इंजीनियरिंग में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी से ही होगा इंजीनियरिंग में प्रवेश
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश इस बार भी प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के माध्यम से ही मिलेगा। ऐसा सरकार द्वारा नई व्यवस्था के लिए नोटीफिकेशन जारी नहीं होने के चलते हुआ। इससे राज्य में नई व्यवस्था लागू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए नई व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत विद्यार्थियों को जेईई- मेन के माध्यम से इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलता। इसके परीक्षा फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख आज है। अंतिम तारीख से पहले राज्य सरकार को इस संबंध में नोटीफिकेशन जारी करना था, जो नहीं किया गया। इस कारण अब प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के जरिए ही इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीक शिक्षा परिषद इस बार आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य इंजीनियरिंग संस्थाओं में एडमिशन के लिए जेईई-मेन और जेईई- एडवांस्ड कराने जा रहा है। जेईई-मेन को केंद्र सरकार ने एआईईईई और जेईई- एडवांस्ड को आईआईटी-जेईई की जगह कर दिया है। जेईई-मेन के माध्यम से ही राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का विकल्प रखा गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन 8 नवंबर से भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस असमंजस के चलते विद्यार्थी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि किस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलेगा। हालांकि जिन विद्यार्थियों को एआईईईई में बैठना था, वे तो इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। जिन विद्यार्थियों को प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेना है, उनके लिए दुविधा बनी हुई है।
