{"_id":"6245910241b1fb499c22d1f8","slug":"employment-fair-in-sehore-representatives-of-14-companies-arrived-offer-letters-to-186-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर में रोजगार मेला: 14 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे, 186 आवेदकों को दिए ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर में रोजगार मेला: 14 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे, 186 आवेदकों को दिए ऑफर लेटर
Thu, 31 Mar 2022 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:01 PM IST
सार
सीहोर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई शहरों की कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने यहां के युवाओं को अपनी कसौटी पर परखा। मेले में 186 युवाओं को नौकरी मिली है।
विज्ञापन
सीहोर के टाउन हॉल परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के टाउन हॉल परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 254 युवक-युवतियो का प्रारंभिक चयन किया गया एवं 186 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
टाउन हॉल परिसर में आयोजित रोजगार मेले में सेल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मेहतवाड़ा ने 76 युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन कर 76 को ऑफर लेटर प्रदान किए। इसी प्रकार मैग्नम बीपीओ भोपाल ने 06 को, वर्धमान फेब्रिक्स बुदनी ने 66 को, एलेक्स वर्ड क्लास प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 13 का प्रारंभिक चयन कर 2 को, आईएमसी हर्बल लुधियाना पंजाब ने दो का प्रारंभिक चयन कर एक को, आरसेटी सीहोर ने 11 का प्रारंभिक चयन, सीएएल आई बी. एचआर सर्विसेस भोपाल ने 22 का प्रारंभिक चयन कर 19 को, हर्बल लाइफ न्यूट्रीशियन सीहोर ने 6 का प्रारंभिक चयन कर दो को, सिद्धपुर टेक्निकल इंस्टीट्यूट सीहोर ने 11 का प्रारंभिक चयन कर तीन को, आईएमसी मिशन सुनहरा कल ने तीन का प्रारंभिक चयन कर एक को, आईआईएफएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी इंदौर ने तीन को, मेगनम ग्रुप भोपाल ने 20 का प्रारंभिक चयन कर दो को, फॉरेवर लिविंग कंपनी सीहोर ने 10 का प्रारंभिक चयन कर तीन युवक-युवतियों को ऑफर लेटर प्रदान किए।