फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Election : Javed Akhtar said in Bhopal, PM Modi should use curse of Sadhvi Pragya on terrorists

प्रज्ञा के शाप का हाफिज सईद और दूसरे आतंकियों पर इस्तेमाल करें मोदीजी : जावेद अख्तर

Thu, 02 May 2019 08:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 02 May 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Election : Javed Akhtar said in Bhopal, PM Modi should use curse of Sadhvi Pragya on terrorists
जावेद अख्तर (फाइल फोटो)

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शाप से एक देशभक्त अफसर शहीद हो सकता है तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुझाव दूंगा कि इनके (प्रज्ञा) शाप को हाफिज सईद और दूसरे आतंकियों पर इस्तेमाल करें, ताकि वे (आतंकवादी) एक साथ खत्म हो जाएं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र एटीएस चीफ हेमंत करकरे के बारे में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बयान पर पूछे गए एक सवाल पर जावेद ने कहा, ‘जब प्रज्ञा के शाप से एक देशभक्त अफसर शहीद हो सकता है तो ऐसे शाप को राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल करना चाहिए।’
विज्ञापन


जब उनसे सवाल किया गया कि आपको प्रधानमंत्री की कौन सी बात पसंद नहीं है, इस पर जावेद ने कहा, ‘मोदी और उनके सहायक अमित शाह (भाजपा अध्यक्ष) मुझे पसंद नहीं हैं।’ हालांकि, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल जी का रवैया अलग था : जावेद अख्तर

उन्होंने कहा कि अटल जी का रवैया अलग था। आज देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। आज भाजपा की यह विचारधारा है कि अगर तुम हमारे साथ नहीं, तो तुम राष्ट्र विरोधी हो। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का नहीं हूं और न कांग्रेस का होऊंगा।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार देखते हैं, तो इस पर जावेद ने कहा, ‘नहीं। अभी तक मुझे ऐसा लगा नहीं कि वह प्रधानमंत्री हो जाएं। मैंने ऐसी कोई बात नहीं देखी है। यह कोई प्रेसिडेंशियल चुनाव नहीं हो रहा है कि या तो ये बनेंगे प्रधानमंत्री या वो बनेंगे। प्रधानमंत्री के लिए थोड़े ही लड़ता है कोई। आप (प्रत्याशी) तो लड़ते हैं सांसद के लिए।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘किस पार्टी के कितने लोग (सांसद) आएंगे, क्या बनेगा… अकेले तो किसी की भी सरकार नहीं बननी है। न भाजपा की, न कांग्रेस की। यहां भी ग्रुप (गठबंधन) बनेगा, वहां भी ग्रुप (गठबंधन) बनेगा। अब कौन सा ग्रुप भारी पड़ेगा, वह तो 23 मई को मालूम होगा।’ इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 'चौकीदार चोर है' कही जाने वाली भाषा का समर्थन नहीं करता।

बुर्के पर प्रतिबंध से आपत्ति नहीं, लेकिन राजस्थान में मतदान से पहले घूंघट पर लगे पाबंदी

बुर्के पर बैन की मांग पर जावेद अख्तर ने कहा कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में 6 मई को होने वाले लोकसभा सीटों के लिए मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर प्रतिबंध लगाए।

शिवसेना द्वारा देश में बुर्के पर प्रतिबंध की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर जावेद अख्तर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘भैया, बुर्के पर मेरा नॉलेज बहुत कम है। इसकी वजह है कि जिस घर में मैं रहता हूं वहां कामकाजी महिलाएं थीं। मैंने तो कभी अपने घर में बुर्का देखा नहीं।’

उन्होंने कहा, ‘इराक बड़ा कट्टर मुस्लिम देश है। लेकिन वहां पर औरतें चेहरे को कवर नहीं करती हैं। श्रीलंका में भी जो कानून आया है उसमें यह है कि आप चेहरा कवर नहीं कर सकते। बुर्का पहनो, लेकिन चेहरा ढका हुआ नहीं होना चाहिए। ये उन्होंने कानून में डाला है।’

जावेद ने आगे कहा, ‘यहां (भारत) पर अगर (बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए) कानून लाना चाहते हैं और अगर किसी की राय है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इससे पहले कि राजस्थान में आखिरी मतदान हो जाए, इस (केंद्र) सरकार को ऐलान करना पड़ेगा कि राजस्थान में कोई घूंघट नहीं लगा सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि घूंघट भी हट जाए और बुर्का भी हट जाए। मुझे तो खुशी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed