फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dussehra 2023: Devotees came out of the burning furnace in Nalchha Mata temple.

Dussehra 2023: नालछा माता मंदिर में आस्था का अजब खेल, जयकारे लगाते हुए दहकती चूल से निकले भक्त

Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
सार

मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से मंगलवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर सैकड़ों भक्त दहकते अंगारों पर से नंगे पैर निकले। 

विज्ञापन
Dussehra 2023: Devotees came out of the burning furnace in Nalchha Mata temple.
चूल पर से निकलते भक्त। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर के नालछा माता मंदिर में दशहरा पर्व पर शाम को मंदिर से वाड़ी विसर्जन का आयोजन किया गया। वाड़ी विसर्जन के पूर्व चूल का आयोजन हुआ, जिसमें कई भक्त माता के जयकारे लगाते हुए दहकते अंगारों के बीच से गुजरे। 
विज्ञापन


मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से मंगलवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। उसमें शामिल भक्त ढोल-धमाकों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में ही चूल स्थल पर पहुंचे। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर एक-एक कर भक्तों ने दहकते अंगारों पर से निकलना शुरू किया। भक्तों की आस्था के आगे धधकते अंगारे भी मानो नतमस्तक हो रहे थे। चलती चूल पर घी डालकर बार-बार प्रज्ज्वलित किया जा रहा था। करीब आधे घंटे तक भक्तजन हंसते-हंसते चूल से निकलते रहे। उपस्थित भक्तों ने माता के जयकारे लगाकर वातावरण को धर्ममय कर दिया। आयोजन के दौरान मेडिकल स्टाफ सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed