फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Due to change in recognition rules, private schools of Maihar were locked

Maihar News: मान्यता नियमों में बदलाव से मैहर के प्राइवेट स्कूलों में लटका ताला, 37 में से 31 स्कूल बंद

Thu, 30 Jan 2025 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

Maihar News: मध्यप्रदेश के विद्यालय संचालन का एक दिवसीय हड़ताल है। रजिस्टर्ड किरायानामे के विरोध में आज जिले के प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इसी तरह मैहर में भी 37 में से 31 स्कूलों में ताला लग गया है।

विज्ञापन
Due to change in recognition rules, private schools of Maihar were locked
मैहर के प्राइवेट स्कूलों में लटका ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल से संचालित होने वाले जिले के प्राइवेट स्कूल गुरुवार को बंद है। स्कूल संचालकों ने शासन की मान्यता नवीनीकरण में नए-नए नियम जोड़े जाने को लेकर विरोध जताते हुए एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।

विज्ञापन


स्कूल संचालकों ने कहा कि संपदा पोर्टल के कारण भी कई तरह की परेशानी स्कूलों को हो रही है। निजी विद्यालय संचालन करने के लिए शिक्षा विभाग से मान्यता लेनी पड़ती है, जिनका नवीनीकरण 3 वर्ष में किया जाता है। वर्तमान में पूर्व से संचालित स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


इस बार की मान्यता नवीनीकरण में शासन द्वारा पंजीकृत किरायानामा बनवाने की अनिवार्यता कर दी है। जिस कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के बच्चों को कम शुल्क में शिक्षा देने वाले कई स्कूलों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राजस्व के नए पोर्टल संपदा 2.0 के कारण पंजीकृत किराया नामा बनवाने में भी समस्या आ रही है। इन्हीं सभी समस्याओं चलते एक दिवसीय बंद का आह्वन किया गया। मैहर के 37 प्राइवेट स्कूलों मे से 31 स्कूलों में विरोध स्वरूप ताला लटका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed