{"_id":"621c55857a91793148368250","slug":"driver-s-neck-stuck-in-steering-due-to-tractor-overturning-in-shivpuri-villagers-rescued-after-struggle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: ट्रैक्टर पलटने से स्टेयरिंग में फंसी ड्राइवर की गर्दन, जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: ट्रैक्टर पलटने से स्टेयरिंग में फंसी ड्राइवर की गर्दन, जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाली
Mon, 28 Feb 2022 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:24 AM IST
सार
शिवपुरी में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई, हादसे के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह ड्राइवर की गर्दन को स्टेयरिंग से बाहर निकाला। हादसे में चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
शिवपुरी: ट्रैक्टर पलटने के बाद स्टेयरिंग में फंसी चालक की गर्दन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
शिवपुरी जिले में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने काफी जद्दोजहद के बाद सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हादसे में ड्राइवर को किसी भी तरह की चोट नहीं आई।
सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना जिले के करैरा थाना अंतर्गत बगेदरी की बताई जा रही है। अवैध खनन करने गए युवक संजीव की गर्दन ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में फंसने से उसकी जान पर बन आई। लेकिन स्टेयरिंग में ड्राइवर की गर्दन फंसी देखकर घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर की गर्दन को स्टेयरिंग से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने टैक्टर पलटने की सूचना पुलिस को दिए बिना ही ड्राइवर को निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बगेदरी निवासी संजीव कुशवाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मुरम खोदने के लिए गांव के बाहर स्थित जमीन पर गया था। वह खदान से मिट्टी भरकर जब बाहर निकाल रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर पटल गया, जिससे संजीव कुशवाह की गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही संजीव की गर्दन किसी तरह स्टेयरिंग से बाहर निकाली और ट्रैक्टर को सीधा कर उसे गांव ले गए। राहत की बात ये है कि ट्रैक्टर चालक संजीव को कोई चोट नहीं आई, उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया गया।