{"_id":"62173345d48f0a0af1777760","slug":"driver-beaten-with-stick-on-suspicion-of-theft-in-sehore-case-registered-against-manager-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई: सीहोर में चोरी के शक में ड्राइवर को डंडे से पीटा, आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट मैनेजर की दबंगई: सीहोर में चोरी के शक में ड्राइवर को डंडे से पीटा, आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Thu, 24 Feb 2022 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:57 PM IST
सार
सीहोर में सड़क निर्माण में लगी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की दंबगई सामने आई है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने चोरी के शक में ड्राइवर को डंडो से पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीहोर: ड्राइवर के साथ मारपीट करता आरोपी प्रोजेक्ट मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के नसरुल्लागंज में सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर ने चोरी के शक में ड्राइवर से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के बाद पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का काम एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है, जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में प्रवीण सिंह साइट पर काम देखने का काम करता है। बुधवार को दोपहर के समय सीहोर-इच्छावर रोड पर निर्माण कार्य के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर को ड्राइवर पर चोरी का शक हुआ और दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ। ड्राइवर पर अपनी दबंगई दिखाते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण सिंह ने ड्राइवर आनंद बैरागी की जमकर डंडों से पिटाई कर दी। साथ ही काम करने वाले अन्य लोगों को बंदूक दिखाकर डराने का प्रयास किया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले वर्कर्स ने प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पिटाई के दौरान ड्राइवर को चोटे आई हैं। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।