{"_id":"60e005038ebc3ee13d6b4b04","slug":"double-murder-in-jabalpur-son-kills-father-and-wife-for-illicit-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: अवैध संबंध के चक्कर में पहले पिता को कुल्हाड़ी से काटा, फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: अवैध संबंध के चक्कर में पहले पिता को कुल्हाड़ी से काटा, फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा
Sat, 03 Jul 2021 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। जबलपुर में अवैध संबंध के शक में युवक ने पिता और पत्नी की हत्या कर दी और इसकी जानकारी खुद ही चाचा के घर जाकर दी। युवक का आरोपी है कि तीन दिन पहले ही दोनों को समझाया था, लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटे ने पहले अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा। इतना ही इस घटना की जानकारी युवक ने चाचा के घर जाकर खुद ही दी और फिर कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया।
विज्ञापन
जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गोकलाहार गांव में 2 जुलाई की रात अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पिता और पत्नी को किया था सतर्क- आरोपी
तीन दिन पहले ही युवक ने अपने पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था, उसके बाद उसने दोनों को समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। जिसे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया और पिता ने भी उसका भरोसा तोड़ा। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
15 साल पहले हुई थी आरोपी की शादी
संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 14 साल का एक बेटा और 12 साल की बेटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए।
