फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doctors' movement in Bhopal's Hamidia: Seeing patients in hospital wearing a black bandage, demonstration yesterday

भोपाल के हमीदिया में डॉक्टरों का आंदोलन: काली पट्टी बांधकर अस्पताल में मरीजों को देखा, कल प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Mar 2022 12:53 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर अपने आंदोलन की शुरुआत की। डॉक्टर एरियर नहीं दिए जाने का विरोध कर रहे है। डॉक्टरों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Doctors' movement in Bhopal's Hamidia: Seeing patients in hospital wearing a black bandage, demonstration yesterday
हमीदिया अस्पताल में काली पट्टी बांधकर डॉक्टरों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और उससे संबंध हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर अपने आंदोलन की शुरुआत की। डॉक्टर एरियर नहीं दिए जाने का विरोध कर रहे है। डॉक्टर बुधवार को एक दिन का धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। 
विज्ञापन

 
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि 4 साल पुराने एरियर को लेकर पिछले 8 माह से मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) भोपाल के पदाधिकारियों ने कई बार लिखित और मौखिक रूप से डीन और संभागायुक्त कार्यालय से चर्चा की। लेकिन अब तक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं आया। इसके बाद एमटीए भोपाल ने 15 दिन पूर्व अधिष्ठाता एवं  संभागायुक्त को वर्षों से लंबित 7 वे वेतन आयोग के एरियर्स को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की थी। मंगलवार से चिकित्सा शिक्षकों ने अपने आंदोलन को शुरू करते हुए काली पट्टी बांध कर ओपीडी देखी, भर्ती मरीजों के राउंड लिए और तो और काली पट्टी बांध कर ऑपरेशन थियेटर में कार्य किया। सभी मेडिकल परीक्षाएं चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध ली।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि प्रदेश के दूसरे सभी मेडिकल कॉलेज में एरियर दे दिया गया है, लेकिन भोपाल के डॉक्टरों को अब तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। बुधवार को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed