फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dispute over mobile in Damoh, husband cut wife's nose with a knife, tried to gouge out her eyes

MP News: दमोह में मोबाइल पर विवाद हुआ पति ने चाकू से काटी पत्नी की नाक, आंख फोड़ने का किया प्रयास

Wed, 29 Mar 2023 09:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:55 PM IST
सार

दमोह में पति-पत्नी में मोबाइल रखने को लेकर विवाद हुआ। इस बात को लेकर गुस्से में पति ने पत्नी की नाक काट दी। आंख फोड़ने का प्रयास भी किया।  
 

विज्ञापन
Dispute over mobile in Damoh, husband cut wife's nose with a knife, tried to gouge out her eyes
दमोह में पति ने विवाद के बाद पत्नी की नाक काट दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में मोबाइल रखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की नाक काट दी। आंख फोड़ने का प्रयास भी किया। बाद में पति मौके से फरार हो गया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


मामला हिंडोरिया थाना के करैया भदौली गांव का है। कविता कुचबंदिया ने बताया कि उसका पति प्राणनाथ मोबाइल रखने को लेकर विवाद करता था।  वह मोबाइल से अपने माता-पिता से बात करती थी। पति को शक था कि वह किसी और से बात करती है। इसे लेकर विवाद होता था। मंगलवार दोपहर पति उसे अपने साथ घाट पिपरिया के जंगल में ले गया। वहां दोनों में विवाद हुआ और फिर उसने चाकू से नाक काट दी। मौके से फरार हो गया। वह किसी तरह सड़क पर पहुंची और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। तत्काल ही घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति प्राणनाथ की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ड्यूटी डाक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि घाट पिपरिया निवासी कविता कुचबंदिया की नाक उसके पति ने किसी धारदार हथियार से काट दी है। इससे महिला का अंग भंग हो गया है। यदि नाक का कटा हिस्सा मिल जाता तो सर्जरी से उसे जोड़ दिया जाता। वह हिस्सा गायब है। आंख के नीचे भी गंभीर चोट है। आंख के सर्जन से सलाह ली जा रही है। अभी महिला का इलाज जिला अस्पताल में शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed