फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Policeman dies in a road accident, hit by a drunk biker

Dindori News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत, नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर

Thu, 08 May 2025 04:23 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 04:23 PM IST
सार

शाहपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से जबलपुर पुलिसकर्मी योगेंद्र परस्ते की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आरोपी बाइक सवार फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश है। 

विज्ञापन
Policeman dies in a road accident, hit by a drunk biker
शाहपुरा थाना फोटो

विस्तार

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दुखद सड़क हादसे में जबलपुर के गोरा बाजार थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी योगेंद्र परस्ते की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब योगेंद्र सड़क किनारे खड़े थे और एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल अवस्था में उन्हें तुरंत डिंडौरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय योगेंद्र परस्ते अपने परिवार के साथ शाहपुर में मौसी के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। विवाह स्थल के पास ही वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार नशे में धुत था और नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों ने बाइक चालक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से योगेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के दो टैंकरों से पेट्रोल हुआ लीक, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक योगेंद्र परस्ते जबलपुर के गोरा बाजार थाना में पदस्थ थे और अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर हाइवे पर बीयर से भरे ट्राले में लगी आग, लाखों का नुकसान, चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मी भूपेंद्र यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारी और सहयोगियों ने योगेंद्र की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुःख जताया है और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed