{"_id":"5efef0c38ebc3e42fd1f6747","slug":"digvijaya-singh-on-scindia-tiger-zinda-hai-comment-says-more-people-will-come-to-give-these-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टाइगर जिंदा है' पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- अभी और आएंगे ऐसे बयान देने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टाइगर जिंदा है' पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- अभी और आएंगे ऐसे बयान देने वाले
Fri, 03 Jul 2020 03:37 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को भोपाल में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा था, 'टाइगर अभी जिंदा है'। इसपर पलटवार करते हुए राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह एक जुमला बन चुका है। अभी ऐसा कहने वाले और भी आएंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में गुरुवार को शामिल होने के लिए आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंच से कमलनाथ और दिग्विजय को ललकारा था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'इतना समझ लो टाइगर अभी जिंदा है।'
विज्ञापन
इस पर पलटवार करते हुए दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा, 'जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एक्ट (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम) लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूं।'
विज्ञापन
जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 3, 2020
टाइगर अभी जिंदा हैः ज्योतिरादित्य सिंधिया
सिंधिया ने गुरुवार को कहा था कि जो लोग मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वे जान लें ‘टाइगर अभी जिंदा है’। मध्यप्रदेश की जनता के लिए सिंधिया परिवार हमेशा से समर्पित रहा है। चाहे राजमाता हों या पिताजी। न्याय का रास्ता अपनाना, सच का रास्ता अपनाना सदैव सिंधिया परिवार का संकल्प और प्रण रहा है।
पिछले साल शिवराज ने खुद को बताया था टाइगर
मध्यप्रदेश की राजनीति में धमाल मचा रहे टाइगर का इस्तेमाल पिछले साल शिवराज सिंह चौहान ने किया था। उन्होंने तत्कालीन कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। यानी शिवराज ने खुद को टाइगर घोषित किया था।
दरअसल, 2018 विधानसभा चुनाव में शिवराज के हाथ से राज्य की सत्ता चली गई। सीएम की कुर्सी गंवाने के बाद बुधनी में शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली को संबोधित करते हुए इस जुमले का प्रयोग किया था। संबोधन के दौरान शिवराज ने कहा था कि कोई ये चिंता ना करना हमारा क्या होगा, मैं हूं ना अभी शिवराज सिंह चौहान, टाइगर अभी जिंदा है। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कई सभाओं में इस लाइन को दोहराया था।
