फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh, vora get Rajya Sabha nomination

वोरा, दिग्विजय ने भरे राज्यसभा के नामांकन

Tue, 28 Jan 2014 02:11 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला,भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला,भोपाल Updated Tue, 28 Jan 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh, vora get Rajya Sabha nomination

कांग्रेस

विज्ञापन
के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने रायपुर में और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में भेजने का आलाकमान का फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश में अध्यक्ष बनाए गए अरुण यादव को राज्यसभा में भेजे जाने की ज्यादा संभावना थी।

प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाने की नीति के तहत अरुण यादव को राज्यसभा भेजे जाने की संभावना थी।

दिग्विजय सिंह ने यह कहकर चौंका दिया है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी लोकसभा चुनाव लड़ने में उन्हें कोई एतराज नहीं है।

पार्टी चाहेगी तो वह लोकसभा चुनाव भी लड़ लेंगे। नामांकन भरने के समय प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे मौजूद थे।

विश्लेषकों की राय है कि कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनावों में अपने संभावित प्रदर्शन को देखते हुए ही वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की रणनीति चुनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी ने प्रभारी महासचिवों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला किया है। भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

हालांकि दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ सीट छोड़कर अन्य किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। राजगढ़ सीट के बारे में उनका कहना था कि नारायण सिंह अमलाबी सांसद हैं और वह उन्हें हटाना नहीं चाहते।

सचाई यह थी कि राजगढ़ लोकसभा में ज्यादातर विधानसभा सीटें भाजपा के कब्जे में गई हैं और राजगढ़ से लोकसभा में जाना कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार के लिए आसान नहीं रह गया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन का काम देख रहे रामेश्वर नीखरा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार का काम सौंपने के लिए दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में ले जाया जा रहा है, क्योंकि दिग्विजय सिंह अब देशभर में लोकसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं दूसरा वर्ग मानता है कि दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजकर पार्टी लोकसभा चुनावों में यह संदेश देना चाहती है कि दिग्विजय सिंह अब मध्य प्रदेश के मामलों से दूर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों में से मोतीलाल वोरा पहले से ही राज्यसभा में थे। उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ की दूसरी सीट भाजपा के पास रही है, उस पर रणविजय सिंह जूदेव ने नामांकन दाखिल किया है।

वोरा ने इस मौके पर कहा है कि मतदाता हमेशा केंद्र में मजबूत सरकार चाहता है और अगले लोकसभा चुनावों में मतदाता कांग्रेस को पूरा समर्थन देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed