फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh shares Rahim's doha after leaving the race for the post of AICC Congress President

MP News: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से हटने के बाद दिग्विजय सिंह ने रहीम का दोहा शेयर किया- चाह गई चिंता मिटी

Sat, 01 Oct 2022 01:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 01 Oct 2022 01:29 PM IST
सार

ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नाम वापस ले लिया। सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन भरने के चलते अपना नाम वापस लिया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने रहीम का एक दोहा शेयर किया है। 

विज्ञापन
Digvijay Singh shares Rahim's doha after leaving the race for the post of AICC Congress President
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले थे। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद शनिवार को दिग्विजय सिंह ने रहमी का एक दोहा शेयर किया। दिग्गविजय सिंह ने लिखा कि चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, चाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह। इस दोहे का अर्थ है किसी चीज को पानी की लालसा जिसे नहीं है, उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं हो सकती। जिसका मन इन तमाम चिंताओं से ऊपर उठ गया, किसी इच्छा के प्रति बेपरवाह हो गए, वहीं राजाओं के राजा हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से कहा था कि मैंने जीवनभर कांग्रेस के लिए काम किया है और काम करता रहूंगा। मैं तीन बातों पर कभी समझौता नहीं करता हूं- दलित, आदिवासी और गरीब का पक्ष। दूसरा, सांम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले से और तीसरा मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ है। मैंने इससे कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि खरगे जी मेरे नेता हैं। मुझसे सीनियर हैं। मैंने गुरुवार को उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैं फॉर्म दाखिल नहीं करूंगा। इसके बाद ही मैंने नामांकन भरने की बात कही थी। आज मीडिया के माध्यम से उनके फॉर्म भरने की बात का पता चला। मैंने उनसे मुलाकात की। अब उनका इरादा फॉर्म भरने का है। इस वजह से मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed