मंदसौर गोलीकांड पर अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदसौर गोलीकांड एक जघन्य हत्याकांड है जिसमें निहत्थे किसानों पर पुलिस ने गोलियां बरसाईं। उस पर गृह मंत्री का बयान आश्चर्यजनक है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। सिंह ने कहा कि बच्चन को विधानसभा में मंदसौर गोलीकांड का औचित्य साबित करने की क्या जरूरत थी।
विधानसभा में मंत्रियों के बयान से सरकार की किरकिरी होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मोर्चा संभाला। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "हम न मंदसौर में किसान भाइयों पर हुए गोलीकांड के दोषियों को बख्शेंगे, ना पौधरोपण घोटाले के दोषियों को छोड़ेंगे। सिंहस्थ में आर्थिक अनियमितताएं करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित किसान भाइयों को न्याय दिलवाना हो या घोटालेबाजों को सजा दिलवाना, यह हमारा संकल्प है।"
ना हम मंदसौर में किसान भाइयों पर हुए गोलीकांड के दोषियों को बख्शेंगे ,ना हम पौधारोपण घोटाले के दोषियों को छोड़ेंगे और ना सिहंस्थ में हुई आर्थिक अनियमित्ताओ के दोषियों को।
चाहे पीड़ित किसान भाइयों को न्याय दिलवाना हो या
घोटाला करने वालों को सज़ा दिलवाना , यह हमारा संकल्प है।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 19, 2019
