फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay reached Morena: Former Chief Minister said - After the departure of Jyotiraditya Scindia in Madhya Pradesh, a Congressman

मुरैना पहुंचे दिग्विजय: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक

Mon, 14 Feb 2022 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 04:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Digvijay reached Morena: Former Chief Minister said - After the departure of Jyotiraditya Scindia in Madhya Pradesh, a Congressman
पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा जी से मेरे अच्छे संबंध थे और इसके साथ ही सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी को कांग्रेस में लाने के लिए संजय गांधी जी के नेतृत्व में मैं और अर्जुन सिंह जी आगे आए थे। जब वे कांग्रेस में थे तब में ग्वालियर-चंबल अंचल में दौरा करने के लिए नहीं आता था, इससे बड़ी सम्मान की और क्या बात हो सकती है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश भर में सभी बड़ी-बड़ी प्रोजेक्ट बेचे जा रहे हैं। मोदी जी कह रहे हैं कि 70 साल में कुछ विकास नहीं हुआ तो फिर वह हर संपत्ति को क्यों बेच रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि आज पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ खड़ी हुई है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुरैना में शक्कर कारखाना है, जिसने हजारों किसानों को लाभ दिया था उसको भी सरकार ने नीलामी करने के लिए कार्रवाई कर दी है। इसके विरोध में पूरी कांग्रेस पार्टी 22 फरवरी को सर्वदलीय बैठक आयोजित कर रही है। जिस पर हम आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं असाम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी है और मैंने खुद असम के मुख्यमंत्री के विरोध में बयान दिया है, पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed