{"_id":"621da716ee91150ba0620908","slug":"dial-100-became-helpful-the-team-reached-at-2-30-pm-to-help-the-family-returning-from-kundalpur-got-the-vehicle-repaired-and-sent-to-sironj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 बनी मददगार: कुंडलपुर से लौट रहे परिवार की मदद के लिए रात 2:30 बजे पहुंची टीम, वाहन ठीक करा सिरोंज भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 100 बनी मददगार: कुंडलपुर से लौट रहे परिवार की मदद के लिए रात 2:30 बजे पहुंची टीम, वाहन ठीक करा सिरोंज भेजा
Tue, 01 Mar 2022 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:24 AM IST
सार
कुंडलपुर से विदिशा के सिरोंज जा रहे एक जैन परिवार की गाड़ी खराब हो गई तो उन्होंने डायल 100 से मदद मांगी। डायल 100 की टीम रात करीब 2:30 बजे मदद करने पहुंची और गाड़ी सुधार कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
गाड़ी में डीजल भरती डायल 100 की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडलपुर से विदिशा जा रहे एक परिवार के लिए डायल 100 की टीम मददगार बनकर पहुंची। दरअसल सिरोंज निवासी ऋषि जैन अपनी बुजुर्ग मां और परिवार की अन्य तीन महिलाओं और 4 पुरूषों के साथ कार से कुंडलपुर से सिरोंज जा रहे थे, लेकिन उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी बीना से करीब 7 किलोमीटर पहले वारधा के पास रात 2:00 बजे अचानक खराब हो गई और डीजल भी खत्म हो गया।
काफी देर इंतजार करने के बाद जब उन्हें आस पास कोई मैकेनिक और पेट्रोल पंप नहीं मिला तो उन्होंने राज्य स्तरीय डायल 100 कंट्रोल रूम से मदद मांगी। कंट्रोल रूम ने बीना डायल 100 एफआरबी के स्टाफ आरक्षक दीपक शुक्ला एवं चालक इमरत सेन को मौके पर रवाना किया। डायल 100 स्टाफ ने रात 2:30 बजे एक पेट्रोल पंप खुलवा कर डीजल की व्यवस्था की और चालक इमरत सेन ने जैन परिवार की गाड़ी को सुधारकर उन्हें सुरक्षित सिरोंज के लिए रवाना किया।