फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhirendra Shastri vs Adipurush Movie Such films should be made which will increase culture of children

Dhirendra Shastri vs Adipurush Movie: 'ऐसी फिल्में बनाई जाएं, जिनसे बच्चों के संस्कार में वृद्धि हो'

Tue, 27 Jun 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

भारतीय फिल्में हमारे बच्चों के मन पर छाप छोड़ती हैं। इसलिए ऐसी फिल्में बनाई जाएं, जिससे उनके संस्कारों में वृद्धि हो। यह बातें मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आदिपुरुष फिल्म को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कही।
 

विज्ञापन
Dhirendra Shastri vs Adipurush Movie Such films should be made which will increase culture of children
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के खिलचीपुर में तीन दिनों के लिए हनुमंत कथा सुनाने के लिए आए बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी आदिपुरुष फिल्म में हनुमान जी के रोल और डायलॉग लिखने वालों के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने कथा के दौरान फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, आदिपुरुष फिल्म में हनुमानजी पर दिखाए गए सीन और डायलॉग ऐसे हैं कि अगर हनुमानजी कहीं होंगे और इस फ़िल्म को लिखने वाला कहीं अगर फंस गया तो फिर सीताराम, उसमें हनुमानजी को ऐसा बनाया की वीर बजरंगी ही बचाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने पूरी फिल्म तो देखी नहीं, लेकिन किसी ने हमें दिखाई है। हमें देखकर इतनी हंसी आई कि अगर हनुमानजी कहीं होंगे तो जिन्होंने इस फिल्म को लिखा है और अगर वो फंस गए, गो जय जय सीताराम।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, जिन्होंने लिखा है हनुमान जी के बारे में तेल तेरे बाप का, हनुमान जी बोलने में कटु है। लेकिन इतने भी कटु थोड़ी हैं। हनुमान जी बहुत ज्ञानी, बहुत बुद्धिमान हैं। हनुमान जी तर्क देने में बहुत अच्छे हैं, हनुमान जी पर ऐसे भी तर्क मत दिया करो की तर्क  ही खराब लगे। हम तो यही कहेंगे हनुमान जी सद्बुद्धि दें, भारतीय फिल्म हमारे बच्चों के दिमाग पर छाप छोड़ती हैं। इसलिए भारत में अब ऐसी फिल्में बनाई जाएं, जिससे संस्कारों की वृद्धि हो और सनातन का संरक्षण हो सके। हमारे वीर बजरंगी भगवान हैं, कोई माने न माने पर भक्तों के लिए तो हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed