{"_id":"633bd9dc31f7c64a172df61b","slug":"vehicle-caught-fire-due-to-trolley-collision-at-ganpati-ghat-one-killed-in-accident-dhamnod-incident-of-dhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गणपति घाट पर दो ट्राले टक्कराए, टक्कर के बाद भीषण आग लगने से एक की मौत, धार के धामनोद की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गणपति घाट पर दो ट्राले टक्कराए, टक्कर के बाद भीषण आग लगने से एक की मौत, धार के धामनोद की घटना
Tue, 04 Oct 2022 12:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:29 PM IST
सार
धार के धामनोद में गणपति घाट में दो ट्रालों में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
धामनोद में टक्कर के बाद आग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित गणपति घाट अब मौत के घाट के नाम से बदनाम हो चुका है। 2009 से अब तक 700 से अधिक लोगों की यहां मौत हो चुकी है। सोमवार को मानपुर की ओर से आ रहे घाट उतर रहे ट्राले ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए धामनोद से इंदौर की ओर जा रहे एक दूसरे ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी है, जिसके कारण दोनों ट्रालों में भीषण आग लग गई। भीषण आग में ट्राले में फंसे एक व्यक्ति की आग से मौत हो गई तो वहीं आग से झुलसे दूसरे गंभीर को मानपुर रेफर किया गया।
करीब 1 घंटे से दोनों ओर का ट्रैफिक बंद रहा। जानकारी मिलते ही धामनोद पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हादसे में एक ट्राले का चालक बुरी तरह से झुलस गया। वहीं, दूसरे ट्राले के चालक और सहचालक की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
करीब 1 घंटे से दोनों ओर का ट्रैफिक बंद रहा। जानकारी मिलते ही धामनोद पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हादसे में एक ट्राले का चालक बुरी तरह से झुलस गया। वहीं, दूसरे ट्राले के चालक और सहचालक की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
