फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Traumatic accident in Dhar Bus hit bike couple including two children died

हादसे ने उजाड़ा परिवार: धार में बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो बच्चों समेत दंपती की मौत

Sun, 06 Nov 2022 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 08:23 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत दंपती की मौत हो गई, हादसा बस के बाइक को टक्कर मारने से हुआ।

विज्ञापन
Traumatic accident in Dhar Bus hit bike couple including two children died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक हादसे ने हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एबी रोड पर एक बाइक को बस ने टक्कर मार दी, हादसे में दो बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी धामनोद की ओर से गणेश घाट बाकानेर अपने गांव जा रहा थे। इसी दौरान भाटी ढाबे के सामने चौराहे से मोड़ लेते समय बस ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में देवी सिंह, पत्नी अनीता, बेटा चेतन और चिंटू की हादसे में जान चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद धामनोद पुलिस ने बस को धामनोद खलघाट टोल के आगे विनायक ढाबे पर रोक लिया। घटना से नाराज लोगों ने एबी रोड पर चक्काजाम किया और बस पस पथराव कर दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों में सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को निवाड़ी जिले के बिशनपुरा गांव में पेड़ से क्रेटा कार के टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई थी, जबकि बालाघाट और जबलपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई थी। बीते गुरुवार देर रात एक टवेरा कार के बस से टकराने की वजह से बैतूल के झल्लार गांव के 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं उससे ठीक एक दिन पहले बीते बुधवार को मुरैना जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में  पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed