Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   The wife was found responsible for the death.The wife had remarried without informing

‘2 लाख दो, तभी साथ रहूंगी’: प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, मरने से पहले लगाए गंभीर आरोप; जानें

Thu, 26 Mar 2026 07:17 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 07:17 PM IST
सार

धार जिले के मेहगांव में युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी द्वारा दो लाख की मांग और बिना तलाक दूसरी शादी से वह परेशान था। पत्नी व उसके साथी पर मामला दर्ज है, आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
The wife was found responsible for the death.The wife had remarried without informing
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम मेहगांव में एक माह पहले हुए युवक के सुसाइड मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि पत्नी उसके साथ रहने के बदले दो लाख रुपये की मांग कर रही थी। इतना ही नहीं, महिला ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी भी कर ली थी। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

पुलिस जांच में मृतक की मौत के लिए उसकी पत्नी लक्ष्मी कोगे और उसके कथित दूसरे पति संतोष भालसे को जिम्मेदार पाया गया है। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने खरगोन में दबिश भी दी, लेकिन वे अभी फरार हैं।

विज्ञापन

यह था मामला
धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव निवासी जितेंद्र (35) ने 27 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र ने तीन-चार साल पहले लक्ष्मी से नातरा प्रथा के तहत विवाह किया था। बताया गया कि वर्ष 2024 में दोनों मजदूरी के लिए गुजरात गए थे, जहां से लक्ष्मी बिना बताए गायब हो गई। बाद में जानकारी मिली कि उसने खरगोन जिले के ग्राम मरदाना निवासी संतोष भालसे से शादी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गुना हवाला कांड: कैश से भरी गाड़ी पकड़ी, फिर छोड़ी...फोन आया और पलट गई पूरी कहानी; जांच में खुल रहे राज

दो लाख रुपये की मांग
मृतक के पिता अम्बाराम और भाई बलराम ने बताया कि जितेंद्र इस बात से बेहद परेशान था। घटना से दो दिन पहले लक्ष्मी मेहगांव आई और साथ रहने के बदले दो लाख रुपये की मांग करने लगी। इसके बाद वह वापस चली गई। परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण जितेंद्र ने यह कदम उठाया।

मोबाइल में मिला सुसाइड वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल मिला, जिसमें उसका सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो मिला। वीडियो में उसने पत्नी और उसके दूसरे पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की वजह स्पष्ट बताई है।

एसडीओपी मोनिका सिंह के अनुसार, परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed