फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   The bodies of two cement company site in-charges

MP: नर्मदा में डूबे सीमेंट कंपनी के दो साइट इंचार्ज, 15 घंटे बाद मिला शव; मौत से पहले ली थी ये आखिरी तस्वीर

Mon, 25 May 2026 12:51 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 12:51 PM IST
सार

धार जिले के मनावर स्थित सेमल्दा नर्मदा घाट पर नहाने गए अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के दो साइट इंचार्ज नर्मदा नदी के गहरे पानी में डूब गए। करीब 15 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।

विज्ञापन
The bodies of two cement company site in-charges
डूबने से पहले दोनों युवकों ने लिया था अंतिम फोटो।

विस्तार

धार के मनावर के समीप ग्राम सेमल्दा में रविवार शाम एक नर्मदा नदी में नहाने गए अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के दो साइट इंचार्ज गहरे पानी में डूब गए। रविवार शाम से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह गोताखोरों की टीम ने दोनों युवकों के शवों को गहरे पानी से 15 घंटे बाद बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान पूरण यादवऔर दिनेश यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के कोटपुतली के निवासी थे। दोनों ने मौत से पहली आखिरी तस्वीर भी ली थी, जो लोगों का अब ध्यान आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


गहरे पानी में जाने से बिगड़ा संतुलन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनावर के टोंकी स्थित सीमेंट कंपनी में कार्यरत चार दोस्त पूरण यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव और नवीन योगी रविवार की छुट्टी होने के कारण शाम करीब पांच बजे सेमल्दा नर्मदा तट पर घूमने और स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान पूरण और दिनेश अचानक करीब 15 से 20 फीट गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किनारे पर मौजूद उनके साथियों और स्थानीय नाविकों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने से सफलता नही मिली।
विज्ञापन


चश्मदीद दोस्त नवीन योगी ने बताया हम चारों साथ में नर्मदा तट पर आए थे। मैं और मनोज नदी के बाहर ही खड़े होकर पूरण और दिनेश को देख रहे थे, हम पानी में नहीं उतरे थे। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी की ओर चले गए और डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को रोकना पड़ा था सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही मनावर पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नावों के जरिए रविवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। इसके बाद सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद दोनों के शव बरामद हुए। इस घटना के बाद से ही घाट पर कंपनी कर्मचारियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी।


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

उसी सुबह दिखा था मगरमच्छ, दी गई थी चेतावनी
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जिस सेमल्दा नर्मदा तट पर यह हादसा हुआ, वहां रविवार सुबह करीब 10 बजे एक मगरमच्छ भी देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ग्रामीणों द्वारा वहां न नहाने की हिदायत भी जारी की गई थी, लेकिन चारों दोस्त इस बात से पूरी तरह अनजान थे और अनजाने में इस हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
 

डूबने से पहले दोनों युवकों ने लिया था अंतिम फोटो

डूबने से पहले दोनों युवकों ने लिया था अंतिम फोटो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed