फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Shubhangana of Kunjrod royal family entered Congress, now family members have made serious allegations.

Dhar: कुंजरोद राज घराने की शुभांगना की कांग्रेस में एंट्री, टिकट के कयास के बीच परिजनों ने ही लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Sep 2023 02:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 02:00 PM IST
सार

धार के कुंजरोद जामनिया राज परिवार की शुभांगना राजे जामनिया को इंदौर संभाग कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त कर भेजा गया। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगने लगी हैं, उधर उनके ही ताऊ ने उन पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। 

विज्ञापन
Shubhangana of Kunjrod royal family entered Congress, now family members have made serious allegations.
धार के कुंजरोद जामनिया राज परिवार की शुभांगना राजे जामनिया - फोटो : सौजन्य: Royal Archives

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावों का समय नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज होती जा रही है। अब परिवार के लोग ही आरोप लगाने लगे हैं। ऐसा ही मामला धार जिले के एक राजघराने से सामने आया है। यहां की एक सदस्य ने हाल ही में कांग्रेस जॉइन की है और उन्हें इंदौर संभाग का प्रवक्ता बनाया गया है। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगने लगी हैं, उधर उनके ही ताऊ ने उन पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंद महीनों पहले धार के कुंजरोद जामनिया राज परिवार की शुभांगना राजे जामनिया को इंदौर संभाग कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त कर भेजा गया। इसके बाद शुभांगना राजे ने तेजी से क्षेत्रीय राजनीति में आकर्षक युवा व्यक्तित्व के चलते अपनी पहचान स्थापित की और प्रदेश स्तर तक चर्चाओं में आ गईं। उनकी विधानसभा चुनाव में धार से दावेदारी पर भी अब चर्चाएं जोरों पर है।  ऐसे में उनके कुंजरोद राज परिवार के गादी प्रमुख शुभांगना राजे के ताऊजी राजा शालीवाहन ने गत दिवस अचानक मीडिया के सामने आकर खुद के सगे छोटे भाई राजकुमार ध्रुव की बेटी शुभांगना राजे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे सर्टिफिकेट के लगाए आरोप
आरोपों में राजा शालीवाहन ने कांग्रेस की प्रवक्ता 27 वर्षीय शुभांगना राजे की झूठे सर्टिफिकेटों के माध्यम से लंदन में शिक्षा सहित उनके पिता पर भी कई आरोप लगाए। फर्जी सर्टिफिकेट व उनके आदिवासी भिलाला जाति अपना कर फर्जीवाड़ा कर कई फायदे उठाने व परिजनों को धमकाने जैसे आरोप मीडिया के सामने लगाए। 

शुभांगना का जवाब
शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता शुभांगना राजे अपनी दादी और जामनिया राज परिवार की राजमाता कनक कुमारी के साथ धार के प्रसिद्ध श्री धारेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचीं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया और राजा शालीवाहन को पिता समान बताते हुए उन पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी परिवार के संस्कारों के विरुद्ध बताई। साथ ही अपने जाति प्रमाण पत्र एवं डॉक्यूमेंट पर उठे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि वे भारत के मुख्य कॉलेज में से एक मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ी हैं, जहां हर डॉक्यूमेंट पर बारीकी से जांच होती है। साथ ही लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में अपनी मेरिट बेस पर एग्जाम देकर पढ़ाई की है, जिसके पूरे सर्टिफिकेट उनके पास हैं। 

बेटियों के अपमान को बताया गलत
जाति मामले पर शुभांगना बोलीं कि हाईकोर्ट में मामला पेंडिंग है, पूरे परिवार से जाति का पुराना मामला जुड़ा हुआ है। साथ ही उन पर धमकाने के लगे आरोपों को निराधार बताते हुए अपने आपको परिवार की छोटी बेटी बताया ओर बोलीं कि हमारे यहां प्रशासन है, इस तरह कोई किसी को नहीं धमका सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में समाज सेवा के लिए जुड़ी हूं। लंदन से पढ़ाई और सर्विस छोड़ कर सेवा करने आई हूं। इस तरह से आरोप लगने से हमारे परिवार का नाम खराब हो रहा है। हर घर में मनमुटाव होते हैं, इसका मतलब घर की बेटियों का इस तरह अपमान नहीं किया जाता। 


राजमाता ने बताई घर-घर की कहानी
मामले पर जामनिया परिवार की मुखिया राजमाता कनक कुमारी ने भी शुभांगना राजे का समर्थन करते हुए उनके समाज सेवा और राजनीति से जुड़ने पर गर्व की बात कही और अपनी सहमति जताते हुए लगे आरोपों पर घर-घर की कहानी बताया। मेरे दोनों ही बेटे बराबर हैं। प्रॉपर्टी का विवाद चलता रहता है। पर एक बेटी के लिए पिता की तरह रहते हुए शालीवाहन ने जो आरोप लगाए हैं मुझे बहुत बुरा लगा है। 

क्या है विवाद के पीछे की असल वजह
दरअसल राजा शालीवाहन अपनी छोटी बहन प्रितिका सिंह को राजनीति में लाना चाह रहे थे और धार से कांग्रेस की दावेदारी करना चाहते थे। ऐसे में लंदन में रहकर पढ़ाई के साथ वहा सर्विस कर रही शुभांगना राजे के एकाएक धार की राजनीति में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एंट्री कराए जाने के चलते कई सारे कांग्रेसी दावेदार भी सकते में आ गए हैं और उनकी दावेदारी पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में जानकारों के अनुसार राज परिवार के आपसी विवादों का फायदा उठाकर क्षेत्रीय कांग्रेसी दावेदार उक्त विवाद की आग में घी डाल राज परिवार को आपस में उलझा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed