{"_id":"651e95f650c5900692047be0","slug":"priyanka-gandhi-s-election-rally-targeted-at-bjp-government-know-important-points-of-her-speech-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi: मोहनखेड़ा में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, जानें भाषण की पांच बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Priyanka Gandhi: मोहनखेड़ा में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, जानें भाषण की पांच बड़ी बातें
Thu, 05 Oct 2023 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार जिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आदिवासियों और महिलाओं पर फोकस रखा और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
धार जिले के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का आगाज मालवा-निमाड के राजगढ़ से किया। उन्होंने यहां जनाक्रोश सभा में बेरोजगारी, घोटाले, किसान और महंगाई से जुड़े मुद्दे उठाए।
बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस का फोकस इस बार मालवा-निमाड़ है। आदिवासी बहुल इलाके में कांग्रेस के बड़े नेता लगातार आ रहे हैं। गुरुवार को प्रियंका गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा में थीं। यहां उन्होंने आदिवासियों को साधने के साथ प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला किया। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद ही प्रियंका गांधी प्रदेश में अपने दौरे तेज कर देंगी। प्रियंका गांधी मालवा-निमाड़ में लगभग 10 सभाओं को संबोधित करेंगी। इन रैलियों में कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे। एमपी में चुनावी अभियान को लीड प्रियंका ही करेंगी। आइए जानते हैं उनके भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
महिलाओं और आदिवासियों को साधा
47 मिनट के भाषण में उन्होंने महिलाओं से जुड़ी बातें की और कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ राजनीतिक खिलवाड़ हो रहा है। महिला अत्याचार सबसे ज्यादा इस प्रदेश में हो रहे हैं। चुनाव को जज्बातों से जोड़ा जाता है। धर्म जाति की बातें होती है, लेकिन जनता को अर्जुन की तरह निशाना अर्जुन की आंख पर रखना है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी का आदिवासी समाज पर भरोसा था। वो हमें आपकी कहानी, संस्कार बताती थीं। उनके दिल में आपके लिए श्रद्धा थी। ये जो रिश्ता नेता और जनता के बीच होता है, उसे निष्ठा से मेरी दादी ने निभाया। मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासी परंपराएं मजबूत रहना बहुत जरूरी है। जल, जंगल, जमीन रहना बहुत जरूरी है। हर नेता समझ गया है कि महिलाओं का वोट नहीं मिलेगा, तो वो सत्ता में नहीं आ सकता है। मेरी बहनों कौन सत्ता में आएगा, कौन सत्ता में नहीं आएगा ये आपके हाथ में है। अपने आप को फुसलाने मत दीजिए। समझ जाइए आपके साथ राजनीतिक खिलवाड़ हो रहा है। अपना भविष्य बनाना है तो अपने अनुभव पर उतरिए।
हमने पूरे किए अपने वादे
प्रियंका गांधी ने कहा कि शिशुपाल के अत्याचारों का घड़ा भर गया है। अब कृष्ण रूपी बन जाओ और इनको निकाल दो। डेढ़ साल में पिछले चुनाव में आपने कौन सी सरकार चुनी थी कांग्रेस, फिर क्या हुआ रिश्वत खोरी हुई और जो आपका आदेश था उसका पालन नहीं हुआ। आप कांग्रेस की सरकार चाहते थे, लेकिन जोड़ तोड़ कर आपको भाजपा की सरकार मिली। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए। 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए। एक करोड़ परिवारों को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी। मैं डेढ़ साल की बात कर रही हीं 18 साल की नहीं। ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किया। आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण दिया। आज छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है, सबसे ज्यादा धान का दाम वहां मिल रहा है। कर्नाटक में बस की यात्राएं बहनों को फ्री हैं। हिमाचल में आपदा आई, सबसे बड़ा राहत पैकेज हिमाचल में कांग्रेस की सरकार दे रही है। हमारे लिए आप सर्वोपरि हैं। आपसे बड़ा कोई नहीं है। मैं आज आपको कह रही हूं कि कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है। आप ही देखिए कि कांग्रेस के प्रदेशों में ये गारंटी लागू हो रहीं है कि नहीं, जब आपको अपने अनुभव से पता कीजिए कि ये गारंटी पूरी हो रही हैं कि नहीं और ये एमपी में लागू होंगी।

प्रियंका गांधी ने धार जिले के मोहनखेड़ा में संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश का राजा जा रहा है
प्रियंका ने मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना हुए कहा कि प्रदेश से राजा जा रहा है। मोदी आजकल शिवराज का नाम नहीं लेते। खुद के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन इस बार जनता का वोट रोजगार के लिए डलेगा। जनता का संघर्ष क्या है, यह मायने रखता है। महंगाई भाजपा राज में बढ़ी है। किसानों का जीवन मुश्किल हुआ है। 18 सालों में हजारों किसानों ने आत्महत्या की। प्रियंका ने कहा कि इस देश का लोकतंत्र हमेशा मजबूत रहा है। जिसमें लिखा है कि हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत किया। भाजपा सरपंचों के अधिकार कम कर रही है।
प्रदेश में अफसरों के यहां ईडी के छापे क्यों नहीं पड़ते
प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। व्यापमं घोटाले ने युवाओं का भविष्य छीन लिया। 50 से ज्यादा मौत हुई। सरकार के खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो ईडी का छापा पड़ता है। फ़िल्म निर्माताओं के यहां छापे पड़ते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के अफसर के यहां ईडी क्यों नहीं पहुंचती है। महाकाल की मूर्तियों में भी घोटाला करने में सरकार पीछे नही रही। जनता तो ठीक भगवान के साथ घोटाला किया है।
आने वाले दिन अच्छे नही
प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य्प्रदेश प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ नहीं कर सकते, लेकिन अडानी के कर्ज माफ हो रहे हैं। प्रदेश के आने वाले दिन अच्छे नहीं बुरे होंगे। यह बात जनता को गहराई से सोचना होगी। चुनाव आया तो घोषणाएं शुरू हो गईं। प्रधानमंत्री मोदी जगह-जगह लोकार्पण कर रहे हैं। पहले याद क्यों नहीं आई। प्रदेश में शिक्षकों के 70 हजार पद खाली हैं। डॉक्टरों के 90 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली हैं। सरकार रोजगार दे नहीं रही, लेकिन महंगाई थोप रहे हैं।
मालवा-निमाड़ फोकस में क्यों
मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ क्षेत्र में प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 66 सीटें इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों में आती हैं। इन 66 सीटों में से 22 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सूबे के सियासी इतिहास को देखें, तो मालवा-निमाड़ क्षेत्र की जनता ही प्रदेश का मुखिया तय करती है। इसलिए प्रियंका गांधी ने निमाड़ के धार से पहली जनसभा से चुनावी अभियान की शुरुआत की है।