MP की एक और सोनम: पति को मरवाने वाली प्रियंका का एक और झूठ आया सामने, जो गहने लुटना बताए वो मिले घर की पेटी से
Dhar Murder Case: मिर्ची व्यापारी हत्याकांड में आरोपी पत्नी का एक और झूठ उजागर हो गया है। जो लूट की कहानी पत्नी द्वारा बताई गई थी वो पूरी तरह से झूठी निकाली। पुलिस ने घर की पेटी से आभूषण बरामद कर लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए मिर्ची व्यापारी हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिस डकैती की कहानी पत्नी ने गढ़ी थी, वह पूरी तरह झूठ निकली। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कथित तौर पर लूटे गए आभूषण घर की ही पेटी में छुपाकर रखे गए थे। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने पेटी से सभी आभूषण बरामद कर लिए, जिससे हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या को डकैती का रूप देने की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। आइए अब पूरा मामला जानते हैं।
यह था मामला
व्हाट्सएप ने खोला राज
फांसी की उठी मांग
आरोपी पर इनाम घोषित
दरअसल, राजोद थाना अंतर्गत ग्राम गोंदीखेडा चारण में 7 अप्रैल की मध्यरात्रि को देवकृष्ण पुरोहित की हत्या हुई थी। पत्नी प्रियंका ने परिवार के लोगों को बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे व पति की हत्या कर आभूषण लेकर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरु की तो पता चला कि घर पर डकैती नहीं हुई हैं, युवक की हत्या हुई है। जांच में प्रियंका का आरोपी कमलेश के साथ प्रेम-प्रसंग सामने आया था। दोनों ने युवक को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी दी व देवकृष्ण की हत्या करवा दी। पुलिस को पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया था। पुलिस ने चंद घंटों में ही इसका खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी प्रियंका व उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में छड़ावद निवासी आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी अब भी फरार है।

पुलिस ने आरोपी प्रियंका और कमलेश के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। दोनों के फोन में आपसी व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें हत्या की साजिश को लेकर बातचीत सामने आई है। चैट में महिला द्वारा सुरेंद्र के बारे में कमलेश से सवाल किए जाने के भी प्रमाण मिले हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले कमलेश ने सुरेंद्र को राजगढ़ में एक स्थान पर बुलाया था। वहीं हत्या को अंजाम देने के बाद इसे डकैती का रूप देने की योजना बनाई गई थी। इस पूरे मामले में व्हाट्सएप चैट एक अहम सबूत के रूप में उभरा है।
गुरुवार दोपहर ग्राम गोंदीखेड़ा चारण क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजजन नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम सलोनी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। चारण समाज और राजगोर ब्राह्मण समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद से पूरे समाज में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में फरार आरोपी सुरेंद्र की शीघ्र गिरफ्तारी, सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने तथा मृतक देवकृष्ण की विधवा मां को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कानून बनाने की भी अपील की गई। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। लोग अपने हाथों में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग वाले नारे लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए।
पढे़ं: MP की एक और सोनम: 11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश
घटना में शामिल आरोपी सुरेंद्र सिंह भाटी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। वहीं आरोपी पत्नी प्रियंका और उसका प्रेमी कमलेश 10 अप्रैल, शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस दोनों से हत्याकांड की साजिश, देवकृष्ण की हत्या में इस्तेमाल हथियार और उनके बीच प्रेम संबंध कब से थे, जैसे कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार आरोपी सुरेंद्र पर एसपी ने इनाम घोषित किया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ग्रामीण भी जल्द ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
