फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP: Shlokas of Gita read in Muharram procession in Dhar, Muslim singer recited - Sometimes Dharmasya

Madhya Pradesh: धार में मोहर्रम जुलूस में पढ़े गए गीता के श्लोक, मुस्लिम गायक ने सुनाया- यदा यदा ही धर्मस्य...

Wed, 10 Aug 2022 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 07:20 PM IST
सार

धार जिले के गुणावद में मुस्लिम समाज के आयोजित दस दिवसीय मोहर्रम पर्व समापन का जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें गीता के श्लोक का पाठ भी किया। 

विज्ञापन
MP: Shlokas of Gita read in Muharram procession in Dhar, Muslim singer recited - Sometimes Dharmasya
मोहर्रम के जुलूस में मुस्लिम गायक ने माइक से गीता के श्लोक का पाठ किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार से हिंदू-मुस्लिम एकता की सुंदर मिसाल सामने आई है। मोहर्रम के जुलूस में मुस्लिम गायक ने माइक से गीता के श्लोक का पाठ किया। देशभक्ति के गीत भी गाए गए। सिर पर जालीदार टोपी पहने शख्स श्लोक पढ़ रहा था तब हर किसी की नजर उसी पर थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाकया धार जिले के गुणावद का बताया जा रहा है। यहां मुस्लिम समाज के आयोजित दस दिवसीय मोहर्रम पर्व समापन का जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें कव्वाल-गायक भी शरीक थे। सुखद बात ये रही कि गायक ने जुलूस में गीता के श्लोक का पाठ भी किया। महाभारत के यदा-यदा ही धर्मस्य... को माइक से लोगों को सुनाया। साथ ही भगवान शंकर के नाम से जोड़कर कव्वाली भी गाई गई। इस दौरान मुस्लिमजन भी झूमते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


माइक से देशभक्ति के तराने भी बजाए जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि हम गांव में हिंदू-मुस्लिम एक परिवार की तरह रहते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं। हमने कभी भेदभाव नहीं किया है। हम तो चाहते हैं कि पूरे देश में ऐसा ही माहौल बने कि भाईचार बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed