फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News Road accident on Ghatabillod bypass in Dhar three people including BJP leader died

MP News: धार में घाटाबिल्लोद बाइपास पर सड़क हादसा, बीजेपी नेता सहित तीन लोगों की मौत, पुलिया से नीचे गिरी कार

Tue, 02 May 2023 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 May 2023 04:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार जिले में मंगलवार को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बीजेपी नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार पुलिया से नीचे गिर गई थी।

विज्ञापन
MP News Road accident on Ghatabillod bypass in Dhar three people including BJP leader died
धार में घाटाबिल्लोद बाइपास पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद बाइपास पुलिया से एक तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग देवास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना के तत्काल बाद घाटाबिल्लौद पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से विजिटिंग कार्ड और आधार कार्ड मिला, जिसमें मृतक की शिनाख्त विपिन सिंह ठाकुर निवासी आदर्श कॉलोनी पीएनबी रोड देवास के रूप में हुई है। साथ ही विजिटिंग कार्ड भी मिला है, जिसमें विपिन सिंह ठाकुर नगर संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ छपा हुआ है, जिस जगह यह भीषण दुर्घटना हुई यह जगह एक बहुत बड़ा एक्सीडेंट जोन बन चुका है। पूर्व में भी यहां अनगिनत छोटी बड़ी दुर्घटनाए हुई हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


घटनास्थल का ओसरुद गांव इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन जब भी यहां कोई दुर्घटना होती है तो नजदीक होने के चलते सबसे पहले घाटाबिल्लोद चौकी पुलिस ही यहां पहुंचती है और सारी व्यवस्थाएं संभालती है। आज भी दुर्घटना की सूचना के बाद घाटाबिल्लोद चौकी प्रभारी प्रतीक शर्मा और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से शव को बेटमा अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed