फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News: Police caught the mother who jumped into the well with three daughters in Dhar

MP News: धार में तीन बेटियों के साथ कुएं कूदने वाली मां को पुलिस ने पकड़ा, भूत-प्रेत का साया होने की कही बात

Wed, 26 Apr 2023 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

Dhar News: धार जिले में तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद पर कीसी भूत-प्रेत का साया होना बता रही है। इधर खिलेड़ी में तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।  

विज्ञापन
MP News: Police caught the mother who jumped into the well with three daughters in Dhar
धार में तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में वह अजीब बातें कर रही है। कभी मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात कर रही है तो कभी कह रही है कि भूत-प्रेत का साया परेशान कर रहा था। उसके कहने पर ही बेटियों को कुएं में फेंक दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में मंगलवार दिन में महिला रंजना बाई पति जीवन बामनिया अपनी तीन बेटियों अमृता (6), ज्योति (4) और प्रीति (2) के साथ कुएं में कूद गई थी। देर रात पुलिस ने बच्चियों के शव कुएं से बरामद कर लिए थे, पर मां का कुछ पता नहीं चला था। बुधवार सुबह मां रंजना को पुलिस ने हिरासत में लिया। बुधवार सुबह मृत बालिकाओं का धार में पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों के सुपुर्द किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात्रि में ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में तीन मासूम बालिकाओं के शव कुएं में मिले थे। बालिकाओं के साथ उनकी मां लापता थी। पुलिस ने देर रात कुएं को खाली कराया पर मां का कुछ पता नहीं चला। बालिकाओं की लापता मां रंजना बुधवार सुबह ग्राम टांडाखेड़ा से सुबह मिल गई। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा सहित पुलिस बल ने उसे हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि महिला रंजना बाई पति जीवन बामनिया ने खुद पर कीसी भूत-प्रेत का साया होना बताया है। मंगलवार दोपहर भी महिला किसी जानकार के पास गई थी। वहां से लौटने के बाद महिला अपने घर के पास ही एक कुएं पर तीनों बालिकाओ को लेकर गई थी। महिला ने मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे बाद बच्चियों को उसी कुंए में अपनी डाल दिया था। मेड़ा ने बताया कि महिला का कहना है कि उसे हवा आई और हवा ने कहा कि तुझे हम ले जाएंगे और तेरी बच्चियों को भी ले जाएंगे। उसी हवा के चक्कर में तीनों बच्चियों को कुएं में डाल दिया तथा महिला खुद भी कूद गई। जब महिला खुद कुदी तो उसको लगा कि उसकी बच्चियां मर जाएंगी। महिला ने अपनी बच्चियों को निकालने की कोशिश की तथा एक बच्ची को बाहर भी निकाल लिया तथा दो बच्चियां कुएं में डूब गईं।


पुलिस को देखकर छुप गई महिला
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह परिवार वालों के डर से जंगल में चली गई तथा एक कुएं में रात भर छुपी रही। आज सुबह घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर टांडाखेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को दिखी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया है। एसडीओपी ने बताया कि महिला पुलिस को देखकर घास में छुप गई थी। महिला ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

एक ही चिता पर हुआ तीनों का अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार महिला की शादी ग्राम खिलेडी के जीवन बामनिया से हुई थी। महिला कुछ समय से अपने पति के साथ अपने माता-पिता के यहां ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में रह रही थी। तीनों बालिकाओं का धार में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। तीनों बालिकाओं का ग्राम खिलेड़ी में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed