फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News Firing between thieves and police in Dhar driver injured incident in Dehri outpost area

MP News: धार में चोरों और पुलिस के बीच फायरिंग, वाहन चालक घायल, डेहरी चौकी क्षेत्र की घटना

Mon, 17 Jun 2024 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

बाग थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी में रविवार रात को घर में घुसे चोरों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस वाहन के चालक को कोहनी, छाती में छर्रे लगने से वह घायल हो गया।

विज्ञापन
MP News Firing between thieves and police in Dhar driver injured incident in Dehri outpost area
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले में चोर लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि रविवार रात चोरी की घटना की सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ही भाग रहे अज्ञात चोरों ने बारा बोर कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिस बल का वाहन चालक छर्रे लगने से घायल हो गया। वहीं, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


यह पूरी घटना धार जिले के बाग थाना अंतर्गत डेहरी चौकी की है। जहां पर 17 जून की रात करीब दो बजे के आसपास चौकी पर मौजूद पुलिस बल जिनमें प्रधान आरक्षक माल सिंह, सैनिक कालू तथा वाहन चालक राजू पिता सारथिया को संदीप पिता मिट्ठू सिंह खरत निवासी डेहरी से सूचना मिली कि उनके घर में तीन अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घुसे हैं और परिजनों से मारपीट करते लूटपाट कर रहे। समय पर पुलिस आती है तो बदमाश रंगे हाथों पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


सूचना के बाद प्रधान आरक्षक माल सिंह अपने शासकीय वाहन क्रमांक एमपी-03 A-6062 से घटना स्थल पर पहुंचे, जिस पर पुलिस के आने की आहट से अज्ञात बदमाश भागने लगे। इस दौरान पुलिस बल द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों द्वारा 12 बोर देसी कट्टे से पुलिस बल पर फायरिंग कर दी।इसमें वाहन चालक राजू पिता सारथिया को बाएं हाथ व सीने पर 12 बोर के छर्रे लगे। साथ ही आरोपियों ने पुलिस वाहन पर भी फायरिंग की, जिसमें वाहन पर छर्रे लगे। इस दौरान पुलिस की ओर से भी बदमाशों पर फायरिंग की गई, जिसमें अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना में घायल वाहन चालक राजू पिता सारथिया को तुरंत बाग के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे बड़वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं, पीड़ित संदीप ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके परिजनों से मारपीट करते हुए जमकर लूटपाट की और हजारों की नकदी सहित आभूषण चुराकर ले भागे। इस सनसनीखेज घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया, पुलिस की ओर से हत्या का प्रयास सहित चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरी और पुलिस पर फायरिंग के आरोपियों की सघनता से तलाश की जा रही है तथा शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed