{"_id":"654670c492e953147508582c","slug":"mp-election-2023-chief-minister-shivraj-made-a-surprise-visit-to-dhar-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: धार में मुख्यमंत्री शिवराज का ताबड़तोड़ दौरा; हारी हुई सीटों पर सेट किया जीत का समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: धार में मुख्यमंत्री शिवराज का ताबड़तोड़ दौरा; हारी हुई सीटों पर सेट किया जीत का समीकरण
Sat, 04 Nov 2023 09:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:56 PM IST
सार
MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में अपनी सत्ता बचाने और धार जिले में हारी हुई सीटों को वापस पाने की चाहत में आज लगातार ताबड़तोड़ दौरें कर रहें हैं।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सरकार बचाने के लिए हारी हुई सीटों पर जीत का समीकरण सही करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को धार जिले के दौरे पर निकले। सबसे पहले शिवराज मनावर विधानसभा के भानपुरा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शिवराम गोपाल कन्नौज के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सिंचाई व्यवस्था, पीने का पानी और किसानों को साधने सहित अपने बेटियों बहनों से जुड़े भाषणों में जनता को साधने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल भी मंच पर नजर आए मुख्यमंत्री ने मंच से अलग-अलग धड़ों में बट चुकी भाजपा को एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने की अपील की, जिसके बाद मुख्यमंत्री गंधवानी विधानसभा के टांडा में पहुंचे। वहां पर भाजपा के प्रत्याशी सरदार सिंह मेड़ा के पक्ष में मतदान कर भाजपा को भारी मतों से तीन बार से हार रही सीट पर विजय दिलाने की बात की।
विज्ञापन
सीएम ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। लाडली बहन सहित खेती किसानी पर लोगों को लाभ दिलवाने की बात कही। अपने भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाम लिए बिना स्थानीय कांग्रेसी विधायक उमंग सिंगार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार करने उनके साथ बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भाजपा नेता कार्यकर्ता और विधानसभाओं के प्रत्याशी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरदारपुर विधानसभा के ग्राम बरमंडल में पहुंचे, जहां पर सरदारपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया को जिताने की अपील करते भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की बात कही।
